facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोल इंडिया विदेशों में निवेश की दिशा में, पीएमओ भी करेगा सहयोग

Advertisement

कोल इंडिया विदेशों में खनिज निवेश की योजना पर आगे बढ़ रही है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना की परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित है।

Last Updated- November 01, 2025 | 11:27 AM IST
कोल इंडिया
Representative Image

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) कोयले से इतर अपनी विविधीकरण रणनीति के तहत विदेशों में महत्त्वपूर्ण खनिज परिसंपत्तियों में निवेश की योजना पर बढ़ रही है। कंपनी के निवर्तमान अध्यक्ष और निदेशक पीएम प्रसाद ने आज यह बात कही। उन्होंने इसे कोल इंडिया के लिए ‘गेम चेंजर’ बताया।

प्रसाद ने कंपनी के स्थापना दिवस समारोह में अपने कार्यकाल के अंतिम दिन संबोधन में कहा, ‘दुनिया भर में कई कंपनियां महत्त्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में प्रवेश कर रही हैं। हम भी तलाश कर रहे हैं। हमारी टीमें अर्जेन्टीना गई हैं और उनके मंत्री भी यहां आए हैं। हमें हाल में बताया गया है कि ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) मदद करेगा।’

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रधान सचिव शक्तिकांत दास ने हाल में ऑस्ट्रेलिया योजना पर बैठक की थी। इसमें प्रसाद के साथ कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सनोज कुमार झा भी शामिल हुए थे।

निवर्तमान सीएमडी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव का स्पष्ट निर्देश है कि हमें ऑस्ट्रेलिया जाकर निवेश करना चाहिए। एक-दो खदानों की पहचान हो चुकी है और उचित जांच-पड़ताल चल रही है। ’

प्रसाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए और सनोज कुमार झा, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के वर्तमान अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बी. साईराम के औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने तक सीएमडी का कार्यभार संभालेंगे। साईराम के चयन को पिछले महीने लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने मंजूरी दी थी।

Advertisement
First Published - November 1, 2025 | 11:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement