facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal India Q1 results: मुनाफा घटकर 8,734 करोड़ रुपये; ₹5.50 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

Advertisement

इस तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 37,458.05 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 39,388.47 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- July 31, 2025 | 7:35 PM IST
Coal India

देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 20 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ 8,734.17 करोड़ रुपये का सम्मिलित शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) दर्ज किया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का लाभ 10,943.55 करोड़ रुपये था।

इस तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 37,458.05 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 39,388.47 करोड़ रुपये थी। बिक्री भी घटकर 31,880.43 करोड़ रुपये रह गई, जबकि एक साल पहले यह 33,170.13 करोड़ रुपये थी। वहीं, कंपनी का कुल खर्च 25,893.12 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 25,326.66 करोड़ रुपये था।

डिविडेंड की घोषणा:

  • बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹10 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर ₹5.50 का अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है।

  • डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट बुधवार, 6 अगस्त 2025 तय की गई है। पात्र शेयरधारकों को डिविडेंड का भुगतान 30 अगस्त 2025 तक किया जाएगा।

यह गिरावट मुख्य रूप से बिक्री में कमी और खर्च में मामूली वृद्धि के कारण आई है। कंपनी ने भरोसा जताया है कि आगे संचालन और बिक्री में सुधार के प्रयास किए जाएंगे।

Also Read | Mankind Pharma Q1 results: 17% गिरा मुनाफा, महिला स्वास्थ्य पोर्टफोलियो के अधिग्रहण की मंजूरी

Advertisement
First Published - July 31, 2025 | 7:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement