facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal India Q3 results: महारत्न कंपनी के सालाना मुनाफे में गिरावट, तिमाही आधार पर जबरदस्त बढ़त; डिविडेंड का ऐलान

Advertisement

कोल इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सोमवार, 27 जनवरी 2025 को हुई मीटिंग में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए दूसरा अंतरिम डिविडेंड ₹5.60 प्रति शेयर घोषित किया।

Last Updated- January 27, 2025 | 4:46 PM IST
कोल इंडिया ई-नीलामी के नियमों को आसान बनाएगी, Coal India will simplify the rules of e-auction

Coal India Q3 results: सरकारी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3FY25) के नतीजे जारी किए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का सालाना (YoY) शुद्ध मुनाफा 17.5% घटकर ₹8,491.22 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा ₹10,291.71 करोड़ था।

हालांकि, पिछली तिमाही (Q2FY25) के मुकाबले कंपनी के मुनाफे में 35% की बढ़त देखने को मिली। दूसरी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा ₹6,274.80 करोड़ था।

डिविडेंड की घोषणा

कोल इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सोमवार, 27 जनवरी 2025 को हुई मीटिंग में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए दूसरा अंतरिम डिविडेंड ₹5.60 प्रति शेयर घोषित किया। यह डिविडेंड ₹10 फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर दिया जाएगा। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 31 जनवरी 2025 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। निवेशकों को यह डिविडेंड 26 फरवरी 2025 तक भुगतान कर दिया जाएगा।

कुल मिलाकर, कोल इंडिया का मुनाफा सालाना आधार पर घटा है, लेकिन तिमाही-दर-तिमाही आधार पर इसमें सुधार देखने को मिला है। दूसरी तिमाही की तुलना में कंपनी की स्थिति बेहतर हुई है। साथ ही, डिविडेंड की घोषणा से शेयरधारकों को फायदा होगा।

Advertisement
First Published - January 27, 2025 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement