facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal India Q4 Results: 18 फीसदी घटकर 5,527.62 करोड़ रुपये पर पहुंचा कंपनी का मुनाफा

Advertisement
Last Updated- May 07, 2023 | 3:37 PM IST
कोल इंडिया ई-नीलामी के नियमों को आसान बनाएगी, Coal India will simplify the rules of e-auction

 

दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही 17.7 प्रतिशत घट गया है। कर्मचारियों के वेतन संशोधन के लिए ऊंचा प्रावधान करने की वजह से कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 5,527.62 करोड़ रुपये या 8.98 रुपये प्रति शेयर रहा, जबकि मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में यह 6,715 करोड़ रुपये या 10.86 रुपये प्रति शेयर था।

कंपनी ने कहा कि गैर-कार्यकारी कर्मियों के वेतन में एक जुलाई, 2021 से संशोधन नहीं हुआ है और यूनियनों के साथ एक वेतन समझौते को अंतिम रूप देने के लिए तिमाही में 5,870.16 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसकी तुलना में जनवरी-मार्च, 2022 में 475.28 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के लिए, कोल इंडिया ने 8,152.75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 1,080.97 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। कंपनी का कोयला उत्पादन मार्च, 2023 की तिमाही में सात प्रतिशत बढ़कर 22.41 करोड़ टन रहा, जबकि मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में यह 18.02 करोड़ टन रहा था।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष के लिए चार रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश (Dividend) की घोषणा की है। कंपनी ने इससे पहले 15 रुपये प्रति शेयर और 5.25 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया था।

चौथी तिमाही में कंपनी की बिक्री पिछले वर्ष की समान अवधि के 29,985.45 करोड़ रुपये से बढ़कर 35,161.44 करोड़ रुपये रही।

कोल इंडिया ने वेतन संशोधन के लिए कर्मचारी यूनियनों के साथ वार्ता शुरू कर दी है। जहां कर्मी वेतन में 47 प्रतिशत वृद्धि की मांग कर रहे हैं वहीं कंपनी ने तीन प्रतिशत वेतनवृद्धि का प्रस्ताव दिया है। पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ (net profit) 62 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 28,125 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले 2018-19 में कंपनी ने 17,464 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

Advertisement
First Published - May 7, 2023 | 3:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement