facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोल इंडिया ने किया 70 करोड़ टन का रिकॉर्ड उत्पादन

Advertisement
Last Updated- April 01, 2023 | 12:10 AM IST
Coal production and supply at record level, big step towards self-reliant India कोयला उत्पादन और सप्लाई रिकॉर्ड स्तर पर, आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक कोयले का ऐतिहासिक रूप से 70 करोड़ टन का रिकॉर्ड उत्पादन किया है। कंपनी ने अपने लक्ष्य से अधिक कोयले का उत्पादन किया है। कंपनी ने बीते वर्ष की तुलना में 12 फीसदी अधिक उत्पादन किया है।

सीआईएल ने अपनी स्थापना के बाद से रिकॉर्ड उच्च वृद्धिशील उत्पादन 8.1 करोड़ टन किया है। सीआईएल ने सार्वजनिक बयान में कहा कि उसने वित्त वर्ष 23 के समापन से पहले 70.04 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया।

कंपनी ने अपने लक्ष्य का 100.4 फीसदी हासिल करने पर संतोष व्यक्त किया। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष 62.26 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था। कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी ने कहा, ‘’70 करोड़ टन के लक्ष्य को पार करना चुनौतीपूर्ण था। लेकिन हमारी सभी आनुषांगिक ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अतिरिक्त प्रयास किया।’’ सीआईएल की सात आनुषांगिक हैं।

इसमें महानदी कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने सर्वाधिक उत्पादन 19.2 करोड़ टन का उत्पादन किया। इसने सीआईएल के कुल उत्पादन का 25 फीसदी उत्पादन किया। इस वित्तीय वर्ष में साउथ ईस्ट कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने 16.6 करोड़ टन के करीब उत्पादन किया।

एनटीपीसी का भी रिकॉर्ड

देश के सबसे बड़े ऊर्जा उत्पादक एनटीपीसी ने वित्त वर्ष 23 में अभी तक का सबसे अधिक उत्पादन 400 अरब यूनिट (बीयू) किया है। कंपनी ने बीते साल की तुलना में 10.80 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।

Advertisement
First Published - April 1, 2023 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement