facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal India का कोयला उत्पादन जून तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

देश के कुल कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी की सभी सात उत्पादक अनुषंगियों ने भी आलोच्य अवधि में सकारात्मक वृद्धि हासिल की।

Last Updated- July 01, 2024 | 4:19 PM IST
कोल इंडिया ई-नीलामी के नियमों को आसान बनाएगी, Coal India will simplify the rules of e-auction

सरकारी स्वामित्व वाली कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) का कोयला उत्पादन चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़कर 18.93 करोड़ टन रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कोल इंडिया का कोयला उत्पादन 17.55 करोड़ टन था।

कोल इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को एक बयान में कहा, “हमने 18.92 करोड़ टन के लक्ष्य को पार करते हुए चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 100 प्रतिशत संतुष्टि हासिल की।”

देश के कुल कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी की सभी सात उत्पादक अनुषंगियों ने भी आलोच्य अवधि में सकारात्मक वृद्धि हासिल की और इनमें से पांच ने अपने निर्धारित लक्ष्यों को पार कर लिया।

जून के महीने में कंपनी का उत्पादन नौ प्रतिशत बढ़कर 6.3 करोड़ टन हो गया, जो जून 2023 में उत्पादित 5.8 करोड़ टन से अधिक है। मजबूत उत्पादन वृद्धि और कोयला ढुलाई बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कोल इंडिया की कुल आपूर्ति छह ​​प्रतिशत बढ़कर 19.84 करोड़ टन हो गई।

Also read: Manufacturing PMI: मजबूत मांग से जून में बढ़ी भारत की मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ, तेज रफ्तार से रोजगार में हुआ इजाफा

गर्मियों के दौरान देश में बिजली की मांग बढ़ने के दौरान कोयला-आधारित बिजली संयंत्रों को कोल इंडिया से आपूर्ति पहली तिमाही में चार प्रतिशत बढ़कर 16 करोड़ टन हो गई। वित्त वर्ष 2023-24 की समान अवधि में यह 15.4 करोड़ टन थी।

कंपनी ने कहा, “कुल औसत कोयला ढुलाई में सालाना आधार पर 10.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 367.2 रेक प्रतिदिन रही। पिछले वर्ष की तुलनात्मक अवधि के लिए यह 333 रेक प्रतिदिन थी।”

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के अंत में कोल इंडिया की खदानों के बाहर 8.15 करोड़ टन कोयला रखा हुआ था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - July 1, 2024 | 4:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement