facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal India का सीएसआर एक्सपेंडिचर 10 वर्षों में 5,570 करोड़ रुपये के पार

Advertisement

कोल इंडिया के चेयरमैन पी एम प्रसाद ने कहा कि रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास, खेल और महिला सशक्तीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Last Updated- December 16, 2024 | 6:37 AM IST
Coal India
Representative Image

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने पिछले एक दशक में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों पर 5,570 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। कोल इंडिया के चेयरमैन पी एम प्रसाद ने कहा कि रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास, खेल और महिला सशक्तीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

रविवार को तीसरे सीआईएल सीएसआर सम्मेलन 2024 का उद्घाटन करते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में एसएसआर पहलों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कैंसर रोगियों की मदद करने के लिए सीआईएल के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल राष्ट्र के समग्र विकास में योगदान करती है।

प्रसाद ने कहा, ”कोल इंडिया ने पिछले 10 वर्षों में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों में 5,570 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।”

कोयला सचिव विक्रम देव दत्त ने पिछले दशक में कोयला कंपनियों की प्रभावशाली सीएसआर परियोजनाओं के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं ने कोयला वाले क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Advertisement
First Published - December 16, 2024 | 6:37 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement