facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal India OFS: सरकार कोल इंडिया में तीन फीसदी तक हिस्सेदारी बेचेगी

Advertisement
Last Updated- June 01, 2023 | 9:21 AM IST
Coal production and supply at record level, big step towards self-reliant India कोयला उत्पादन और सप्लाई रिकॉर्ड स्तर पर, आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम

सरकार ने बुधवार को कोल इंडिया में तीन प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव किया। यह हिस्सेदारी एक जून से बिक्री पेशकश माध्यम से बेची जाएगी। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि बिक्री पेशकश (ओएफएस) खुदरा और गैर-खुदरा निवेशकों के लिए एक और दो जून को जारी रहेगी।

कोल इंडिया ने कहा कि प्रस्ताव के तहत कंपनी के 9.24 करोड़ शेयर यानी 1.5 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेची जाएगी। इसके अलावा, अतिरिक्त बोली आने पर, इतनी ही बिक्री और करने का विकल्प रखा गया है। कोल इंडिया का शेयर बुधवार को 241.20 रुपये पर बंद हुआ।

इस दर से कंपनी के तीन प्रतिशत हिस्सेदारी की कीमत लगभग 4,400 करोड़ रुपये होगी। सूचना में कहा गया है, “बिक्रेता ने 10 रुपये अंकित मूल्य के 9,24,40,924 इक्विटी शेयर बेचने का प्रस्ताव दिया है। यह बिक्री खुदरा और गैर-खुदरा निवेशकों के लिये एक और दो जून को होगी।

यह कुल चुकता शेयर पूंजी का 1.5 प्रतिशत है।’’ इसके अलावा, ज्यादा बोली आने पर इतने ही संख्या में और शेयर यानी 1.5 प्रतिशत और हिस्सेदारी बेचने का विकल्प रखा गया है।

Advertisement
First Published - June 1, 2023 | 9:11 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement