facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal production: कोल इंडिया का प्रोडक्शन अप्रैल में 7.7 प्रतिशत बढ़कर 5.76 करोड़ टन पर

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 3:22 PM IST
Coal production and supply at record level, big step towards self-reliant India कोयला उत्पादन और सप्लाई रिकॉर्ड स्तर पर, आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम

Coal Production: दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के कोयला प्रोडक्शन में अप्रैल में 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही कोल इंडिया की विभिन्न उपयोगकर्ताओं को कोयले की आपूर्ति भी बेहतर रही है।

कोल इंडिया (Coal India) ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसने अप्रैल में ‘ओवरबर्डन रिमूवल’ (OBR) यानी में एक साल पहले के इसी महीने की तुलना में 31 प्रतिशत की प्रभावी वृद्धि दर्ज की है।

कोयला खानों से कोयला निकालने में जब मिट्टी और पत्थर की परतें हटाने की जरूरत पड़ती है, तो इसे ओबीआर कहा जाता है। ओबीआर की लागत काफी ऊंची बैठती है।

कंपनी ने कहा कि इससे उसे आगामी मानसून के महीनों में उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। कंपनी ने सालाना आधार पर गैर-विनियमित क्षेत्र (NRS) को आपूर्ति में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इन गर्मियों में बिजली की मांग नए उच्चस्तर पर पहुंचने की संभावना के बीच कोल इंडिया अपना उत्पादन और आपूर्ति बढ़ा रही है।

सरकार पहले ही कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को अपनी पूरी क्षमता पर परिचालन करने का निर्देश दे चुकी है। देश में 70 प्रतिशत बिजली उत्पादन कोयले के जरिये होता है।

आंकड़ों के अनुसार, कोल इंडिया का उत्पादन अप्रैल में 7.7 प्रतिशत बढ़कर 5.76 करोड़ टन रहा है। अप्रैल, 2022 में कंपनी ने 5.35 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था।

कंपनी ने कहा कि ईस्टर्न कोलफील्ड्स लि. (ईसीएल) को छोड़कर उसकी सभी अनुषंगियों ने अप्रैल में अपना सबसे ऊंचा उत्पादन दर्ज किया है।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement