facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Coca-Cola ने ICC के साथ 2031 तक बढ़ाई अपनी पार्टनरशिप

Advertisement

कोका-कोला और आईसीसी की ओर से जारी संयुक्त बयान के अनुसार, आईसीसी के मुख्यालय में दोनों ने यह साझेदारी 2031 के अंत तक बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Last Updated- December 26, 2023 | 2:48 PM IST
Coca-Cola India
Representative Image

पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी कोका-कोला ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ अपनी साझेदारी को आठ साल के लिए बढ़ाने की मंगलवार को घोषणा की। इसके साथ ही यह क्रिकेट संस्था के साथ सबसे लंबे समय तक जुड़े रहने वाला ब्रांड बन जाएगा।

कोका-कोला और आईसीसी की ओर से जारी संयुक्त बयान के अनुसार, आईसीसी के मुख्यालय में दोनों ने यह साझेदारी 2031 के अंत तक बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। बयान के अनुसार, इस कदम के साथ ही कोका कोला अब आईसीसी के साथ सबसे लंबे समय 13 वर्ष (2019-2031) तक जुड़े रहने वाला ब्रांड बन जाएगा।

आईसीसी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी अनुराग दहिया ने कहा कि यह दीर्घकालिक सहयोग खेल के लिए रोमांचक संभावनाओं से भरे एक नए व्यावसायिक युग की शुरुआत है।

कोका-कोला कंपनी के ‘ग्लोबल स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट मार्केटिंग एंड पार्टनरशिप’ के उपाध्यक्ष ब्रैडफोर्ड रॉस ने कहा, ‘‘ खेल में लोगों को एकजुट करने की अपार शक्ति होती है। दुनिया में क्रिकेट को लेकर जो उत्साह है यह साझेदारी हमें अपने ब्रांड को उसके साथ जोड़ने का अवसर प्रदान करती है।’’

Advertisement
First Published - December 26, 2023 | 2:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement