facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coca Cola India का दावा, Fanta का ऑरेंज फ्लेवर वाले सॉफ्ट ड्रिंक्स मार्केट  के 50% पर कब्जा

Advertisement

हाल ही में लॉन्च किया गया 'फैंटा मांगता' कैंपेन, जिसमें युवा अभिनेता कार्तिक आर्यन शामिल हैं।

Last Updated- May 19, 2025 | 5:40 PM IST
Fanta coca cola India
Fanta campaign Karthik Aaryan

कोका-कोला इंडिया ने बयान जारी करते हुए दावा किया है कि कंपनी की चटपटी और मस्तीभरी ड्रिंक फैंटा ने ऑरेंज-फ्लेवर वाले कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स (CSD) कैटेगरी में अपना दबदबा साबित करते हुए 50% से अधिक मार्केट शेयर हासिल कर लिया है। कंपनी के मुताबिक अपनी अनोखी संतरे जैसी स्वाद और मस्तीभरे अंदाज़ के साथ, फैंटा ने भारतीय युवाओं के दिलों में खास जगह बना ली है। 

ALSO READ: AGR बकाया पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: Airtel, Vodafone Idea और Tata को नहीं मिली राहत

कोका-कोला इंडिया एंड साउथवेस्ट एशिया के वाइस प्रेसिडेंट, फ्रैंचाइज़ ऑपरेशंस, विनय नायर ने कहा,

“फैंटा की यह सफलता केवल चैनलों के मजबूत निष्पादन का नतीजा नहीं है, बल्कि यह हमारी फ्लेवर-लीड इनोवेशन, पोर्टफोलियो एगिलिटी और स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव की रणनीति को दर्शाता है। ब्रांड की डिजिटल-फॉरवर्ड उपस्थिति और सांस्कृतिक कनेक्शन ने युवाओं के साथ गहरा जुड़ाव बनाया है।”

कोका-कोला इंडिया का कहना है कि साल 1940 में ग्लोबली लॉन्च हुई फैंटा, भारत में एक कल्चरल फेनोमेनन बन चुकी है, खासकर उन युवाओं के बीच जो असलीपन, मौज-मस्ती और बोल्ड सेल्फ-एक्सप्रेशन की तलाश में रहते हैं। पिछले 5 वर्षों में ब्रांड ने लगातार डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की है, और शहरी व ग्रामीण दोनों इलाकों में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाई है।

2 मिलियन से अधिक रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध फैंटा 200ml की ₹10 वाली बोतल से लेकर 2.25 लीटर के फैमिली पैक तक उपलब्ध है, जो हर मौके और पसंद के मुताबिक है। दुनिया भर के 180 से अधिक देशों में मौजूद फैंटा, ग्लोबली भी एक पॉपुलर ब्रांड है।

हाल ही में लॉन्च किया गया ‘फैंटा मांगता’ कैंपेन, जिसमें युवा अभिनेता कार्तिक आर्यन शामिल हैं, cravings को सेलिब्रेट करता है। इस डिजिटल कैंपेन ने ‘फैंटा मांगता’ वाक्य को कल्चरल क्यू में बदल दिया है, जो युवाओं के बीच मस्ती और रिफ्रेशमेंट का प्रतीक बन गया है।

 

Advertisement
First Published - May 19, 2025 | 5:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement