facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coca Cola India का 57 फीसदी बढ़ा मुनाफा, कमाए 722.44 करोड़ रुपये; बिक्री में भी हुआ दमदार इजाफा

Advertisement

कंपनी ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष में 4,521 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री की, जो पिछले वित्त वर्ष की 3,121 करोड़ रुपये की बिक्री से 44.9 फीसदी अधिक है।

Last Updated- November 01, 2023 | 11:23 PM IST
Coca-Cola India

कोका कोला इंडिया का वित्त वर्ष 2023 में शुद्ध लाभ 722.44 करोड़ रुपये रहा। यह जानकारी बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म टॉफलर के वित्तीय आंकड़ों से मिली है। कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022 के 460.35 करोड़ रुपये से 56.9 फीसदी बढ़ा है।

कंपनी ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष में 4,521 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री की, जो पिछले वित्त वर्ष की 3,121 करोड़ रुपये की बिक्री से 44.9 फीसदी अधिक है।

कंपनी ने कहा, ‘राजस्व में यह दोहरे अंक की वृद्धि का कारण मात्रा में इजाफा मूल्य-मिश्रण के कारण है और बिक्री में समग्र वृद्धि मुख्य रूप से किफायती मूल्य बिंदुओं और ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ने के कराण है।’ कंपनी ने कहा कि उसने रणनीतिक रूप से ग्रामीण इलाकों के बाजारों पर विशेष ध्यान देने के साथ सामान्य व्यापार चैनल में वितरण बढ़ाने पर ध्यान दिया है।

कंपनी ने कहा, ‘हमारे उत्पाद अब 45 लाख दुकानों पर मौजूद हैं, जो वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के समय के 28 लाख दुकानों से ज्यादा है।’ कंपनी ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान मजबूत मांग सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं से अधिक जुड़ाव सुनिश्चित करने के लिए उसने अपना विज्ञापन और मार्केटिंग खर्च बढ़ाया है।

यह चलन वित्त वर्ष 2024 में भी जारी है, क्योंकि थम्स अप, लिम्का और स्प्राइट की निर्माता कंपनी उपभोक्ताओं की मांग को बढ़ाने के लिए त्योहारी सीजन के साथ-साथ आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप पर भरोसा कर रही है।

इस बीच कोका कोला कंपनी ने 29 सितंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में भारत में मजबूत वृद्धि देखी। कंपनी जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष का पालन करती है।

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement