facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोका-कोला अपनी भारतीय बॉटलिंग इकाई के आईपीओ पर कर रही विचार

Advertisement

कंपनी ने हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजिज के आईपीओ पर बातचीत के लिए बैंकरों से मुलाकात की है और यह भी बताया जा रहा है कि कंपनी का मूल्यांकन 10 अरब डॉलर होगा

Last Updated- October 17, 2025 | 11:33 PM IST
Jubilant Bhartia will buy 40 percent stake in Coca-Cola's bottling unit जुबिलैंट भरतिया खरीदेगा Coca-Cola की बॉटलिंग इकाई में 40 फीसदी हिस्सा

कोका-कोला अपनी भारतीय बॉटलिंग इकाई को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने पर विचार कर रही है। इससे 1 अरब डॉलर की कमाई हो सकती है। ब्लूमबर्ग न्यूज ने शुक्रवार को जानकार लोगों के हवाले से यह खबर दी। इसमें कहा गया है कि कंपनी ने हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजिज के आईपीओ पर बातचीत के लिए बैंकरों से मुलाकात की है। इसमें यह भी कहा गया है कि कंपनी का मूल्यांकन 10 अरब डॉलर होगा।

कोका-कोला ने टिप्पणी के रॉयटर्स के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजिज से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका। शीतल पेय बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी को रिलायंस के उपभोक्ता उत्पाद ब्रांड कैम्पा कोला से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

भारत में ऐसी वै​​श्विक कंपनियों की बड़ी संख्या दिख रही हैं, जो अपनी सहायक कंपनियों को सूचीबद्ध कराने की इच्छुक हैं। उपभोक्ता उपकरण विनिर्माता एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने इस सप्ताह शेयर बाजार में 13 अरब डॉलर की धमाकेदार शुरुआत के साथ के साथ दक्षिण कोरिया की अपनी मूल कंपनी को पीछे छोड़ दिया।

ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार संभावित लिस्टिंग की बातचीत अभी शुरुआती चरण में है और कंपनी ने अभी तक बैंकरों की नियुक्ति नहीं की है। यह भी कहा गया है कि अगर यह मामला आगे बढ़ता है तो सूचीबद्धता संभवतः अगले साल होगी।

Advertisement
First Published - October 17, 2025 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement