facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cochin Shipyard Q4 Results: 550 फीसदी बढ़ा PSU का मुनाफा, कमाए 1286 करोड़ रुपये; डिविडेंड का भी ऐलान

Advertisement

Cochin Shipyard Q4FY24 Results: 1 साल में कोचीन शिपयार्ड के शेयरों ने करीब 682 फीसदी की रिटर्न दिया है। जबकि 6 महीने में इसके शेयर 243 फीसदी तक उछले हैं।

Last Updated- May 24, 2024 | 7:24 PM IST
cruise holiday

Cochin Shipyard Q4 Results 2024: भारत सरकार की शिपबिल्डिंग और शिपरेपेयर कंपनी कोचीन शिपयार्ड ने आज वित्त वर्ष 24 की जनवरी-मार्च तिमाही (Q4FY24) के लिए रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका समेकित नेट मुनाफा ( consolidated net profit) 558.12 फीसदी बढ़कर 258.9 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि (Q4FY23)  में यह 39.34 करोड़ रुपये रहा था।

तिमाही आधार पर (QoQ) देखें तो कंपनी के नेट मुनाफे में 5.93 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर, 2024 के समाप्त तिमाही (Q3FY24) में कंपनी ने 244.37 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था।

बढ़ा रेवेन्यू

कोचीन शिपयार्ड का ऑपरेशन से रेवेन्यू भी 114.33 फीसदी बढ़ा। कंपनी ने Q4FY24 में 1,286.04 करोड़ रुपये कमाए, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 600 करोड़ रुपये था। Q3FY24 में यह 1056.39 करोड़ रुपये रहा था।

कुल आय (Total Income) की बात करें तो Q4FY24 में यह 1366.16 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 671.32 करोड़ रुपये रही थी। इस लिहाज से कंपनी की टोटल इनकम में भी 103.50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

एबिटा में भारी इजाफा

FY24 की चौथी तिमाही में कोचीन शिपयार्ड का एबिटा (EBITDA) बढ़कर 288.3 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में इसमें 67.1 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया गया था।

पूरे वित्त वर्ष में क्या हाल

पूरे वित्त वर्ष यानी FY24 में कंपनी का नेट मुनाफा 157.05 फीसदी बढ़ा है। FY24 में कंपनी का नेट मुनाफा 783.27 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष (FY23) में यह 304.70 करोड़ रुपये था।

इसी तरह रेवेन्यू में भी एक वित्त वर्ष में 61.99 फीसदी का इजाफा हुई है। FY24 में कोचीन शिपयार्ड का रेवेन्यू 3830.45 करोड़ रुपये रहा, जबकि FY23 में यह 2364.55 करोड़ रुपये था।

डिविडेंड का ऐलान

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए बोर्ड ने 5 रुपये की फेस वैल्यू पर 2.25 रुपये प्रति शेयर लाभांश (dividend) को मंजूरी दी है। 30 दिनों के भीतर सालाना आम बैठक (AGM) में अगर शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिल जाती है तो कंपनी निवेशकों के डीमैट अकाउंट में डिविडेंड की रकम क्रेडिट कर देगी।

कोचीन शिपयार्ड की शेयर प्राइस में उछाल

NSE पर कोचीन शिपयार्ड के शेयर आज 0.82 फीसदी की उछाल के साथ 1,905.75 रुपये पर बंद हुए। इंट्रा डे ट्रेड के दौरान कंपनी के शेयर 2,030 रुपये तक पहुंच गए थे और 1 साल (52 सप्ताह) का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

अगर 1 साल का आंकड़ा देखें तो कोचीन शिपयार्ड के शेयरों ने करीब 682 फीसदी की रिटर्न दिया है। जबकि 6 महीने में इसके शेयर 243 फीसदी तक उछले हैं। तीन महीने में कंपनी के शेयरों ने 121 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है।

 

Advertisement
First Published - May 24, 2024 | 6:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement