facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Coffee Day ने दिसंबर तिमाही में 434 करोड़ रुपये के भुगतान में चूक की

Advertisement

गैर-सूचीबद्ध ऋण प्रतिभूतियों के मामले में चूक राशि 200 करोड़ रुपये हैं। जबकि ब्याज 44.77 करोड़ रुपये है।

Last Updated- January 04, 2024 | 10:21 PM IST
Coffee Day Enterprises

कॉफी डे एंटरप्राइजेज लि. ने बैंकों, वित्तीय संस्थानों और गैर-सूचीबद्ध प्रतिभूतियों के एवज में दिये जाने वाले 433.91 करोड़ रुपये के ब्याज और मूल राशि को लौटाने में चूक की है। कॉफी डे एंटरप्राइजेज लि. (सीडीईएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि नकदी संकट के कारण ब्याज और मूल राशि लौटाने में चूक हुई है।

सीडीईएल को कर्ज पर मूल राशि के लौटाने को लेकर 183.36 करोड़ रुपये देने थे, लेकिन वह इसकी अदायगी नहीं कर पाई। इसके अलावा वह इसपर 5.78 करोड़ रुपये के ब्याज भुगतान भी नहीं कर पायी। गैर-सूचीबद्ध ऋण प्रतिभूतियों के मामले में चूक राशि 200 करोड़ रुपये हैं। जबकि ब्याज 44.77 करोड़ रुपये है। यह राशि 31 दिसंबर को दी जानी थी, लेकिन कंपनी नहीं दे पायी।

कंपनी ने कहा, ‘‘ब्याज और मूल राशि के भुगतान में चूक के कारण… बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने कंपनी को कर्ज वापस लेने का नोटिस भेजा है…।’’

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 7:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement