facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

हेल्थकेयर, डेटा एनालिटिक्स और क्लाउड अधिग्रहण की तलाश में Coforge

कोफोर्ज ने आखिरी अधिग्रहण वर्ष 2021 में किया था

Last Updated- November 23, 2023 | 5:11 PM IST
sudhir singh

डिजिटल नेतृत्व वाली आईटी सेवा फर्म कोफोर्ज डेटा एनालिटिक्स और क्लाउड क्षेत्र या स्वास्थ्य सेवा कार्यक्षेत्र में अधिग्रहण तलाश रही है। कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी सुधीर सिंह ने आभासी बातचीत में यह जानकारी दी है। सिंह ने कहा, हम सक्रिय रूप से अधिग्रहण की तलाश कर रहे हैं। हम स्वास्थ्य सेवा को कार्यक्षेत्र के एकीकरण के नजरिये से देख रहे हैं। हम औसत आकार के लिहाज से पांच करोड़ डॉलर से लेकर 20 करोड़ डॉलर तक के दायरे में विचार कर रहे हैं।

अभी तक कोफोर्ज ने स्वास्थ्य सेवा को अलग कार्यक्षेत्र के रूप में नहीं बताया है, बल्कि इसे ‘अन्य’ श्रेणी के अंतर्गत रखा गया है, जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य सेवा, खुदरा, हाई-टेक, विनिर्माण और सार्वजनिक क्षेत्र शामिल हैं।

कोफोर्ज ने आखिरी अधिग्रहण वर्ष 2021 में किया था, जब उसने वित्तीय सेवा उद्योग की कारोबार प्रक्रिया प्रबंधन (बीपीएम) और डिजिटल समाधान प्रदाता एसएलके ग्लोबल सॉल्यूशंस में लगभग 918 करोड़ रुपये में नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल की थी।

Also Read: India’s forex reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर के पार, 15 महीने के हाई पर पहुंचा

सिंह ने कहा कि कंपनी पांच साल से भी कम समय में अपना राजस्व दोगुना करने की राह पर है। वित्त वर्ष 23 में कोफोर्ज ने लगभग एक अरब डॉलर का राजस्व हासिल किया था। अपनी वृद्धि योजनाओं के तहत कोफोर्ज वित्त वर्ष 24 के अंत तक 3,000 से 4,000 लोगों को नियुक्त करेगाी।

First Published - July 21, 2023 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट