facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cognizant ने बढ़ाया तीन लाख कर्मियों का वेतन, 18 महीने में तीसरी बार कंपनी ने दी ये सौगात

Advertisement
Last Updated- April 19, 2023 | 11:03 PM IST
Cognizant

वै​श्विक आईटी सेवा प्रदाता कॉ​ग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्युशंस (Cognizant Technology Solutions) ने ‘मैरिट इनक्रीज’ यानी प्रदर्शन आधारित वेतन वृद्धि की घोषणा की है। कंपनी द्वारा पिछले 18 महीनों में तीसरी बार यह वेतन वृद्धि दी जा रही है।

कंपनी द्वारा मंगलवार को आंतरिक तौर पर भेजे गए ईमेल के अनुसार करीब 3 लाख वै​श्विक कर्मचारी इस वेतन वृद्धि के दायरे में आएंगे। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब प्रौद्योगिकी कर्मियों के लिए वै​श्विक मांग लगातार कमजोर बनी हुई है।

कंपनी के कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में कहा गया है, ‘इस सप्ताह, आपमें से ज्यादातर लोग (जो एसोसिएट डायरेक्टर तक के स्तर के हैं) अपने 2023 के मैरिट पे ईलैटर प्राप्त करेंगे। हमने इस तरह की वेतन वृद्धि इससे पहले 6 महीने पहले कर्मियों के प्रदर्शन की समीक्षा के बाद की थी। इसका मतलब है कि आप 18 महीनों में तीसरी वेतन वृद्धि देखेंगे।’

निदेशक और इससे ऊपरी स्तर के पात्र अ​धिकारियों को जनवरी में ही प्रदर्शन आधारित वेतन वृद्धि मिल चुकी है।

कॉ​ग्निजेंट के मुख्य कार्या​​धिकारी (CEO) रवि कुमार एस. द्वारा भेजे गए ईमेल में कहा गया है, ‘पिछले कुछ वर्षों के दौरान, हमने मौजूदा समय के मुकाबले वेतन संबं​धित खर्च पर ज्यादा निवेश किया है, क्योंकि आप हमारे लिए मूल्यवान हैं, हमारे सहयोगी हैं, और कॉ​ग्निजेंट की सफलता में मददगार हैं।’

Also read: Meta Layoffs: मेटा की एक बार फिर छंटनी की तैयारी, इस बार दस हजार लोगों की जायेगी नौकरी

इसमें कहा गया है, ‘बोर्ड, कार्यकारी नेतृत्व टीम, और मैं, कॉ​ग्निजेंट को हमारे उद्योग में पसंदीदा नियोक्ता कंपनी बनने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कंपनी की सफलता में योगदान देने के लिए आपका धन्यवाद।’

Advertisement
First Published - April 19, 2023 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement