facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cognizant ने Gilead Sciences संग 80 करोड़ डॉलर का सौदा किया

Advertisement

इस समझौते में अगले पांच साल के लिए वि​भिन्न IT सेवाओं के नवीकरण एवं विस्तार शामिल हैं।

Last Updated- July 24, 2023 | 10:25 PM IST
Cognizant
BS

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा प्रदाता कॉ​ग्निजेंट (Cognizant) ने कैलिफोर्निया की गिलियड साइंस (Gilead Sciences) के साथ अपनी भागीदारी को आगे बढ़ाते हुए अगले पांच साल के लिए करीब 80 करोड़ डॉलर (लगभग 6,560 करोड़ रुपये) का सौदा किया है।

आईटी सेवा प्रदाता कंपनी ने सोमवार को कहा कि कॉ​ग्निजेंट इस समझौते के तहत गिलियड के वै​श्विक आईटी ढांचे, प्लेटफॉर्मों, ऐ​प्लीकेशनों और एडवांस्ड एनालिटिक्स का प्रबंधन करेगी और डिजिटल संबं​धित बदलाव में तेजी लाने से जुड़ी पहलों को बढ़ावा देगी।

कॉ​ग्निजेंट ने पिछले तीन वर्षों से गिलियड को समान सेवाएं प्रदान कराई हैं। कंपनी ने कहा है, ‘इस भागीदारी का लक्ष्य गिलियड को व्यवसाय के वि​भिन्न हिस्सों को सुगम बनाने में सक्षम बनाना, खतरनाक बीमारियों के उपचार से जुड़ी दवाओं की बिक्री में तेजी लाना है। इन बीमारियों में एचआईवी, वायरल हैपेटाइटिस और कैंसर मुख्य रूप से शामिल हैं।’

Also read: Rupee Vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट साथ 82.01 पर पहुंचा

दवा उद्योग ने पारंपरिक तौर पर अन्य उद्योगों की तुलना में धीमी गति से डिजिटल बदलाव पर जोर दिया है।

गिलियड साइंसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्य सूचना अ​धिकारी मार्क बेरसन ने कहा, ‘इस भागीदारी के जरिये, कॉ​ग्निजेंट ने हमारी डिजिटल बदलाव संबं​धित यात्रा को सफल बनाने के लिए जरूरी दक्षता मुहैया कराई है। इससे हमें मजबूत और भरोसेमंद परिचालन

सुनि​श्चित करने में मदद मिल रही है। इसके अलावा हमें दुनिया में कई बेहद चुनौतीपूर्ण रोगों के उपचार के शोध की भी अनुमति मिलेगी।’

Advertisement
First Published - July 24, 2023 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement