facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एआई को बढ़ावा देने के बीच हजारों कर्मियों की छंटनी करेगी कॉग्निजेंट

Advertisement

कंपनी अपने ‘प्रोजेक्ट लीप’ कार्यक्रम के तहत अप्रैल और दिसंबर के बीच 20 से 27 करोड़ डॉलर का कर्मचारी सेवरन्स चार्ज तथा 3 से 5 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त कार्मिक व्यय वहन करेगी।

Last Updated- April 30, 2026 | 9:23 AM IST
Cognizant results

आईटी सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी कॉग्निजेंट ने कहा है कि वह पुनर्गठन कार्यक्रमों पर लगभग 20 सें 32 करोड़ डॉलर का खर्च करेगी। उसके सबसे बड़े पुनर्गठन कार्यक्रम के तहत हजारों लोगों की छंटनी की आशंका है। कंपनी का यह कदम उत्पादकता में सुधार, दक्षता बढ़ाने और कौशल की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है, ऐसे समय में जब व्यापक आर्थिक माहौल और ज्यादा अनिश्चित हो गया है।

नैस्डैक पर सूचीबद्ध कंपनी अपने ‘प्रोजेक्ट लीप’ कार्यक्रम के तहत अप्रैल और दिसंबर के बीच 20 से 27 करोड़ डॉलर का कर्मचारी सेवरन्स चार्ज (कर्मचारियों को बर्खास्त करने पर दिया जाने वाला मुआवजा ) तथा 3 से 5 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त कार्मिक व्यय वहन करेगी।

कंपनी ने बुधवार को पहली तिमाही के नतीजों के साथ इस परियोजना का ऐलान किया। इस परियोजना का उद्देश्य आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) क्षमताओं और पेशकशों में अधिक निवेश करके, कर्मचारियों का कौशल बढ़ाना, बाजार की मांगों के अनुरूप बनाना और उत्पादकता में सुधार करके कंपनी के परिचालन प्रारूप को बदलना है। इससे इस वर्ष 20 से 30 करोड़ डॉलर की बचत होगी और मार्जिन में 20 से 40 आधार अंकों की वृद्धि होगी।

Advertisement
First Published - April 30, 2026 | 9:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement