facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Cognizant के कर्मचारियों की संख्या घटी, 2023 में 7600 लोगों ने छोड़ी कंपनी

Cognizant ने बताया कि खुद से नौकरी छोड़ने वालों की दर 2022 में 25.6 प्रतिशत की तुलना में 2023 में घटकर 13.8 प्रतिशत हो गई।

Last Updated- February 16, 2024 | 11:03 AM IST
Cognizant

कॉग्निजेंट (Cognizant) के कर्मचारियों की संख्या 2023 में पिछले वर्ष की तुलना में 7,600 घटकर 347,700 पर आ गई है। कंपनी की 2023 की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

नैस्डैक-सूचीबद्ध आईटी और आउटसोर्सिंग फर्म है और कैलेंडर वर्ष का पालन करती है। कंपनी ने अपनी कुल कर्मचारियों की संख्या 347,700 बताई, जो कि दिसंबर तिमाही 2024 के अंत में सालाना आधार पर 1,100 अधिक थी।

कॉग्निजेंट ने बताया कि खुद से नौकरी छोड़ने वालों की दर 2022 में 25.6 प्रतिशत की तुलना में 2023 में घटकर 13.8 प्रतिशत हो गई। कम नियुक्ति का यह ट्रेंड कमजोर आर्थिक संकेतकों, बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र में चल रहे दबाव को दर्शाती है।

अकेले भारत में 4,500 कर्मचारियों की कमी

कंपनी ने अकेले भारत में 4,500 कर्मचारियों की उल्लेखनीय कमी देखी, जिसमें लगभग 3,000 कर्मचारी ऑनसाइट थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसके वर्कफोर्स वितरण में भारत में लगभग 250,000 कर्मचारी, नार्थ अमेरिका में 40,500, कॉन्टिनेंटल यूरोप में 16,300, यूके में 8,500 और अन्य स्थानों पर 28,400 कर्मचारी शामिल हैं।

आईटी फर्म ने क्लाइंट ऑफरिंग और आंतरिक संचालन दोनों में जेनएआई सहित एआई-आधारित (GenAI) प्रौद्योगिकियों के बढ़ते उपयोग पर जोर दिया है। हालांकि, रिपोर्ट में यह स्वीकार किया गया कि एआई में प्रगति से कुछ सेवाओं की मांग कम हो सकती है या अफेक्ट प्राइस और शर्तें प्रभावित हो सकती हैं, जिसके कारण कार्यबल में कमी आ सकती है।

कॉग्निजेंट का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सात प्रतिशत की वृद्धि के साथ 558 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 521 मिलियन डॉलर थी।

कंपनी का पूरा रेवेन्यू इस दौरान 19.4 बिलियन डॉलर रहा, जिसमें सालाना आधार पर 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई। कॉग्निजेंट को उम्मीद है कि 2024 के लिए उसकी रेवेन्यू सीमा 19 डॉलर से 19.8 बिलियन डॉलर के बीच होगी।

First Published - February 16, 2024 | 11:03 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट