facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cognizant में फिर से जोश आ गया है: कॉग्निजेंट के रवि कुमार

Advertisement

टीम और गति वापस पाने पर केंद्रित, अगला अध्याय तैयार: कॉग्निजेंट के रवि कुमार

Last Updated- November 15, 2024 | 11:09 PM IST
Cognizant results

नैस्डैक में सूचीबद्ध कॉग्निजेंट की कमान संभाले रवि कुमार को करीब दो वर्ष हो चुके हैं। कंपनी प्रतिद्वंद्वियों से वरिष्ठ प्रतिभाएं नियुक्त करके सुर्खियों में रही है। कुमार ने कंपनी को वृद्धि की राह पर वापस लाने पर ध्यान केंद्रित किया।

मुंबई में शिवानी शिंदे के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि कारोबार की रफ्तार फिर से तेज करने और अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम बनाने पर ध्यान केंद्रित करने से फर्म में जोश वापस आ गया है। उन्होंने जीसीसी चुनौतियों और जेएनएआई के बारे में भी बात की। प्रमुख अंश …

आप कॉग्निजेंट में जल्द ही दो साल पूरे कर लेंगे। अब तक आपका सफर कैसा रहा?

अगर कोई मुझसे कहता कि दो साल के अंत में मुझे यही मिलेगा, तो मैं उसे स्वीकार कर लेता। मुझे कंपनी की व्यावसायिक गति को वापस लाने की प्रक्रिया पसंद आई। कॉग्निजेंट एक बेमिसाल उद्यमशीलता की भावना से जुड़ी हुई है। 2021 से 2022-23 के बीच हम एक शांत अवधि से गुजर रहे थी। इससे बाहर आने के लिए हमें अपनी टीमों में आत्मविश्वास पैदा करने की आवश्यकता थी।

मुझे लगता है कि मैंने इसे वापस पा लिया है। हमारे ग्राहक वास्तव में हमारे साथ जुड़े हुए हैं। पिछले साल हमने 10 करोड़ डॉलर श्रेणी में 17 बड़े सौदों की घोषणा की। इस साल की पहली छमाही में हमने 13 बड़े सौदे किए। दबाव से जूझ रहे वित्तीय सेवा क्षेत्र में भी सुधार आ रहा है।

वास्तविकता यह है कि कॉग्निजेंट ने 2021-22 की वृद्धि का अवसर गंवा दिया जिससे विकास की गति पुन: तेज करने में आपको ज्यादा समस्या हुई है?

यह बहुत कठिन था। लेकिन मैं शिकायत नहीं कर रहा हूं क्योंकि मुझे यह भी स्वीकार करना होगा कि प्लेटफॉर्म अपने आप में बहुत लचीला है। उन दो साल के कम प्रदर्शन ने प्लेटफॉर्म को कमज़ोर नहीं किया। मेरे पास अभी भी 70,000 लोग हैं जो कॉग्निजेंट में 10 साल से ज्यादा काम कर चुके हैं।

हमारे पास अब मजबूत नेतृत्व टीम है, जो मैंने आंतरिक तौर पर और बाहर से तैयार की है। हमारे पास एक नया सीएफओ है। इस बारे में बहुत सारी सुर्खियां बनी हैं। लेकिन मुझे लगता है कि अब हमारे पास कंपनी का अगला अध्याय लिखने के लिए एक बहुत अच्छी टीम है।

क्या आप मानते हैं कि आंतरिक और बाहर से लाए गए कर्मी तालमेल बिठाकर काम करेंगे?

संस्कृति बेहद महत्वपूर्ण है। मैंने अपनी टीम को भी यह बताया है, इनकार का पहला अधिकार या पसंद का पहला अधिकार आंतरिक टीम के लिए है। मैं चाहता हूं कि कंपनी का अगला सीईओ और सीएफओ कंपनी के भीतर से ही आए। अब हमारा मिशन फर्म के भीतर से ही अगले सौ दिग्गज तैयार करना है। हर बार हमने इनसाइडर के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए और जब हमें उपयुक्त कर्मचारी नहीं मिल पाए तो बाहर से नियुक्तियों का सहारा लिया।

मोजो वापस आ गया है, लेकिन बाजार समर्थन नहीं कर रहा है, विकास के लिए रणनीति क्या होगी?

यदि आप पिछले वित्तीय वर्ष 2024 को देखें, तो आप देखेंगे कि हमारे और हमारे प्रतिस्पर्धियों के बीच का अंतर कम हो गया है। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं विनर सर्किल में हूं। इस बाजार में, जहां खर्च को लेकर स्थिति सतर्क है, लागत अनुकूलन और उत्पादकता-आधारित सौदों के प्रयास ज्यादा हैं और हम इन सभी श्रेणियों से जुड़े हुए हैं।

आप भारत में जीसीसी में वृद्धि को किस नजरिये से देख रहे हैं?

मेरा मानना है कि हरेक व्यवसाय के लिए टेक्नोलॉजी जरूरी है।

Advertisement
First Published - October 7, 2024 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement