facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CoinSwitch ने बनाया रिकॉर्ड, 2 करोड़ यूजर्स वाला भारत का पहला क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बना

Advertisement

अमेरिका में Bitcoin ETF के लॉन्च, एथेरियम ईटीएफ अनुमोदन की संभावना और आगामी बिटकॉइन हॉल्टिंग इवेंट जैसे हालिया घटनाक्रमों से बिटकॉइन में तेजी देखी जा रही है।

Last Updated- March 06, 2024 | 5:59 PM IST
CoinSwitch ने बनाया रिकॉर्ड, 2 करोड़ यूजर्स वाला बना भारत का पहला क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, CoinSwitch creates record, becomes India's first cryptocurrency trading platform with 2 crore users

बिटकॉइन (Bitcoin) में आई तेजी का लाभ भारत के लीडिंग क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म कॉइनस्विच (CoinSwitch) पर साफ देखा जा सकता है। बुधवार यानी 6 मार्च को कॉइनस्विच ने 2 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया। यह मील का पत्थर पार करने वाला कॉइनस्विच भारत का पहला क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है।

Bitcoin में तेजी से CoinSwitch को मिल रहा लाभ

अमेरिका में बिटकॉइन ईटीएफ के लॉन्च, एथेरियम ईटीएफ अनुमोदन की संभावना और आगामी बिटकॉइन हॉल्टिंग इवेंट जैसे हालिया घटनाक्रमों से बिटकॉइन में तेजी देखी जा रही है। पॉजिटिव सेंटीमेंट से लोगों की दिलचस्पी भी बिटकॉइन में बढ़ रही है। इस कारण से भारत में यूजर्स की गतिविधी भी बढ़ रही है। इसका फायदा कॉइनस्विच को मिल रहा है।

लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, “2024 की शुरुआत के बाद से, 2023 में डेली एवरेज यूजर्स ग्रोथ की तुलना में कॉइनस्विच पर यूजर्स रजिस्ट्रेशन 5 गुना बढ़ गया है। पिछले दो हफ्तों में, कॉइनस्विच प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टो ट्रेडिंग वॉल्यूम 7 गुना बढ़ गया है, और ऐसे यूजर्स जिन्होंने लाभ कमाया है उनकी संख्या में 80 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई है।

बुल मार्केट आकर्षित कर रहा नए यूजर्स

रिपोर्ट के मुताबिक, कॉइनस्विच के को-फाउंडर आशीष सिंघल ने कहा कि बुल मार्केट नए यूजर्स को आकर्षित कर रहा है और क्रिप्टो अब तेजी की राह पर है। लीडिंग क्रिप्टो ट्रेडिंग ऐप बनना पहले दिन से ही कॉइनस्विच की प्राथमिकता रही है। 2 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स का आंकड़ा पार करना हमारा प्रयासों का फल है। इनमें से अधिकांश यूजर्स पहली बार क्रिप्टो में निवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही यूजर्स के लिए निर्माण और पुनरावृत्ति जारी रखने का रिमाइंडर है।

Also read: जनवरी में ETF लॉन्च के बाद से Bitcoin 35 फीसदी चढ़ा, निवेश को लेकर जानें एनालिस्ट की राय

ETF लॉन्च के बाद से Bitcoin 35 फीसदी चढ़ा

पहले बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) के लॉन्च के बाद से, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) बिटकॉइन के मूल्य में करीब 35 फीसदी की वृद्धि हुई है। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिटकॉइन की कीमत 10 जनवरी, 2024 को 46,106 डॉलर से बढ़कर 1 मार्च, 2024 को 62,500 डॉलर हो गई। यह उछाल केवल दो महीनों से कम समय में 35 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। पिछले चार महीनों में टोकन की कीमत दोगुनी हो गई है। इसके अलावा, प्रचलन में मौजूद सभी बिटकॉइन की कीमत दो सालों में पहली बार इस महीने 2 लाख करोड़  डॉलर से ज्यादा हो गई है।

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement