facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Colgate-Palmolive India Q2 Results: दूसरी तिमाही में मुनाफा 6.17 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड (सीपीआईएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की बिक्री 10.04 प्रतिशत बढ़कर 1,609.21 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- October 24, 2024 | 2:35 PM IST
Colgate Q2 Results
Representative Image

दैनिक उपयोग की घरेलू वस्तएं बनाने वाली कंपनी कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 16.17 प्रतिशत बढ़कर 395.05 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का गत वित्त वर्ष 2024-23 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में शुद्ध लाभ 340.05 करोड़ रुपये रहा था। कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड (सीपीआईएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की बिक्री 10.04 प्रतिशत बढ़कर 1,609.21 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,462.38 करोड़ रुपये थी।

सीपीआईएल का जुलाई-सितंबर में कुल व्यय सालाना आधार पर 13.6 प्रतिशत बढ़कर 1,695.09 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रभा नरसिम्हन ने कहा कि सीपीआईएल ने कठिन परिचालन माहौल में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसमें विभिन्न खंडों में व्यापक वृद्धि ने योगदान दिया। टूथपेस्ट ने हमारे मुख्य ब्रांड कोलगेट मैक्सफ्रेश और कोलगेट स्ट्रॉन्ग टीथ के दम पर उच्च एकल अंक की वृद्धि हासिल की है।’’ नरसिम्हन ने कहा, ‘‘ हमारा अनुमान है कि बाजार में कठिन परिस्थितियां बनी रहेंगी, लेकिन हम अपने मजबूत लाभ-हानि अनुपात (पी एंड एल) का लाभ उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे हम बेहतर उत्पादों व विज्ञापन में निवेश जारी रख सकेंगे…’’

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 2:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement