facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NLC India के पहले ‘सुपरक्रिटिकल’ बिजली प्लांट का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू

Advertisement

उत्तर प्रदेश में 1,980 मेगावाट घाटमपुर थर्मल पावर प्लांट (जीटीपीपी) का विकास नेवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड (एनयूपीपीएल) द्वारा किया गया है।

Last Updated- December 12, 2024 | 11:47 AM IST
NLC India
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र की एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) ने उत्तर प्रदेश में उसके पहले ‘सुपरक्रिटिकल’ थर्मल पावर प्लांट (जीटीपीपी) का वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में 1,980 मेगावाट घाटमपुर थर्मल पावर प्लांट (जीटीपीपी) का विकास नेवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड (एनयूपीपीएल) द्वारा किया गया है। यह एनएलसी इंडिया लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का एक संयुक्त उद्यम है।

एनएलसीआईएल ने बीएसई को दी सूचना में बताया, ‘‘ पहली इकाई ने सात दिसंबर 2024 को अपना परीक्षण संचालन सफलतापूर्वक पूरा किया और 12 दिसंबर 2024 को वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया।’’

बिजली संयंत्र की पहली 660 मेगावाट इकाई के वाणिज्यिक संचालन के साथ एनएलसी इंडिया लिमिटेड और इसकी समूह कंपनियों की कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता 6,071 मेगावाट से बढ़कर 6,731 मेगावाट हो गई है।

एनएलसीआईएल के चेयमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रसन्ना कुमार मोटुपल्ली ने कहा, ‘‘ घाटमपुर में एनएलसीआईएल के पहले ‘सुपरक्रिटिकल’ विद्युत संयंत्र का सफलतापूर्वक चालू होना ऊर्जा स्थिरता की दिशा में हमारी यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है…हम बाकी इकाइयों को भी शुरू करने को प्रतिबद्ध हैं।’’

Advertisement
First Published - December 12, 2024 | 11:47 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement