facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Raymond का कामकाज सामान्य ढंग से चलाने के लिए प्रतिबद्धः चेयरमैन सिंघानिया

Advertisement

सिंघानिया ने रेमंड के निदेशक मंडल के सदस्यों और कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक ईमेल में अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

Last Updated- November 27, 2023 | 10:21 PM IST
Raymond Lifestyle AGM decision, Gautam Singhania will be the executive chairman रेमंड लाइफस्टाइल AGM का फैसला, गौतम सिंघानिया होंगे कार्यकारी चेयरमैन

पारिवारिक विवाद में फंसे रेमंड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया ने अपने कर्मचारियों और निदेशक मंडल को कामकाज सामान्य ढंग से चलने का आश्वासन देते हुए कहा है कि वह इसके सुचारू संचालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

कुछ दिनों पहले पत्नी नवाज से अलग होने की घोषणा करने वाले जाने-माने उद्यमी सिंघानिया ने रेमंड के निदेशक मंडल के सदस्यों और कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक ईमेल में अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

उन्होंने ईमेल में कहा है कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में आ रही मीडिया रिपोर्टों पर टिप्पणी नहीं करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, “अपने परिवार की गरिमा बनाए रखना मेरे लिए सबसे ऊपर है।”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रेमंड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के तौर पर वह कंपनी के सुचारू संचालन और इसके कारोबार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, “इस मुश्किल दौर में भी मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि रेमंड के भीतर सामान्य ढंग से ही कामकाज चल रहा है।” सिंघानिया ने कारोबार के मोर्चे पर रेमंड के शानदार प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा है कि पिछली तिमाही कंपनी के इतिहास में सबसे अच्छी रही है।

उन्होंने कहा, “मैं अपने सभी शेयरधारकों के लिए मूल्य निर्माण और वितरण के साथ अपने कर्मचारियों, ग्राहकों और अन्य हितधारकों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध हूं।”

इस बारे में संपर्क किए जाने पर रेमंड के एक प्रवक्ता ने कहा कि सिंघानिया ने यह ईमेल कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्यों और कर्मचारियों को आंतरिक स्तर पर भेजा है।

सिंघानिया ने महीने की शुरुआत में पत्नी नवाज से अलग होने की घोषणा की थी। इसके पहले इस 32 साल पुरानी शादी के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। इस दंपती की दो संतानें हैं।

Advertisement
First Published - November 27, 2023 | 6:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement