facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कंपनियों ने SpiceJet को अदालत में घसीटा, 77 करोड़ रुपये के बकाया का मामला

Advertisement

सेलेस्टियल एविएशन, विलिस लीज फाइनैंस, एयरकैसल और विलमिंग्टन ने भी बकाया भुगतान के लिए 2023 में स्पाइसजेट के खिलाफ याचिकाएं दायर की थीं।

Last Updated- April 18, 2024 | 11:08 PM IST
Spicejet Q2FY26 results

स्पाइसजेट को पट्टे पर विमान देने वाली तीन कंपनियां 77 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान को लेकर कंपनी के खिलाफ गुरुवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि पंचाट (एनसीएलटी) में पहुंच गईं।

विमान पट्टादाताओं – एडबल्यूएएस 36698 आयरलैंड, एडबल्यूएएस 36694 आयरलैंड और एडबल्यूएएस 36695 आयरलैंड की ओर से दायर तीन याचिकाओं पर पंचाट ने स्पाइसजेट को नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई 30 मई तक टाल दी गई है। पट्टादाताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद नायर ने बताया कि याचिका ब्रिटेन के हाई कोर्ट के फैसले और पक्षों के बीच अनुबंध के आधार पर दायर की गई है।

इस बीच एयरलाइन की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णेंदु दत्ता ने याचिका के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पार्टियों के बीच अनुबंध के बजाय पूरी तरह से विदेशी अदालत के फैसले पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि पट्टेदारों ने विदेशी डिक्री के निष्पादन के लिए हाई कोर्ट का रुख किया है।

इस प्रकार एक ही विवाद के लिए कई मंचों का दरवाजा खटखटाया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पट्टादाताओं ने ऐसा एक भी इनवॉइस पेश नहीं किया जो स्पाइसजेट की भुगतान चूक से जुड़ा हुआ हो। पंचाट ने दोनों पक्षों को बताया कि ऐसे मामले कागज पर लाए जाने चाहिए और एयरलाइन को दो सप्ताह में अपना जवाब देने का निर्देश दिया।

सेलेस्टियल एविएशन, विलिस लीज फाइनैंस, एयरकैसल और विलमिंग्टन ने भी बकाया भुगतान के लिए 2023 में स्पाइसजेट के खिलाफ याचिकाएं दायर की थीं। पंचाट ने इस साल जनवरी में विलमिंग्टन ट्रस्ट एसपी सर्विसेज (डबलिन) और पिछले साल दिसंबर में विलिस लीज फाइनैंस के दिवालिया आवेदनों को खारिज कर दिया था।

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement