facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1 लाख करोड़ रुपये पूंजीकरण वाली कंपनियां बढ़ीं

Advertisement
Last Updated- December 20, 2022 | 11:36 PM IST
Share Market

वर्ष 2022 में 1 लाख करोड़ रुपये से अ​धिक बाजार पूंजीकरण वाली कंपनियों की संख्या बढ़ गई। मुख्य सूचकांक सेंसेक्स में धीमी तेजी के बावजूद इन कंपनियों की संख्या 2021 के मुकाबले 5 तक बढ़ गई। मौजूदा समय में 1 लाख करोड़ रुपये से अ​धिक बाजार पूंजीकरण वाली कंपनियों की संख्या 54 है, जो 2021 के अंत में 49 थी। 2022 में जिन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा, उनमें बजाज ऑटो, सीमेंस, ब्रिटानिया, और अंबुजा सीमेंट्स मुख्य रूप से शामिल हैं।

मौद्रिक सख्ती, वै​श्विक मंदी की आशंका, और रूस-यूक्रेन से संकट गहराने की वजह से 2022 में इ​क्विटी बाजारों में उतार-चढ़ाव बढ़ा है। मुद्रास्फीति में वृद्धि और चीन में कोविड संबं​धित चिंताओं से इ​क्विटी बाजारों पर दबाव और ज्यादा बढ़ गया है। दूसरी ओर, घरेलू तरलता समर्थन और अपेक्षाकृत बेहतर आर्थिक संभावनाओं के परिणामस्वरूप रिकॉर्ड विदेशी विनिवेश के बावजूद, भारत एक बड़े सुधार को रोकने में कामयाब रहा।

भारत में डीमैट खातों ने इस वर्ष 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों की उम्मीद मजबूत हुई है। मई 2022 में कच्चे तेल की कीमतें अपने उच्च स्तर से 34 फीसदी नीचे आईं। भारतीय इक्विटी बाजार में तेजी की रफ्तार पिछले वर्ष की तुलना में कमजोर रही है। 2021 में सेंसेक्स में 22 फीसदी की तेजी आई जबकि इस साल अब तक सेंसेक्स 6 फीसदी ही चढ़ा है। इक्विनॉमिक्स के संस्थापक जी. चोकालिंगम ने कहा कि यह तेजी व्यापक नहीं है। यह कुछ सौ शेयरों पर आधारित है। इक्विटी बाजार के उछाल के दौरान युवा निवेशक शामिल हुए, जिसके कारण ही यह तेजी देखी जा रही है।

Advertisement
First Published - December 20, 2022 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement