facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सेमीकंडक्टर तेजी के बीच एनालॉग डिवाइसेज के लिए भारत प्रमुख आरएंडडी केंद्र: कंपनी

Advertisement

भारत में सेमीकंडक्टर के अवसर के बारे में प्रसाद ने कहा कि कंपनी इंजीनियरिंग प्रतिभा में भारी निवेश जारी रखने की योजना बना रही है।

Last Updated- October 19, 2024 | 2:46 PM IST
semiconductor
Representative Image

वैश्विक सेमीकंडक्टर कंपनी एनालॉग डिवाइसेज (एडीआई) भारत को अपने प्रमुख शोध एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र के रूप में देखती है।

कंपनी के एक प्रमुख अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वह देश को न केवल इंजीनियरिंग प्रतिभा के लिए, बल्कि एक उभरते बाजार अवसर के रूप में भी मान्यता देते हैं। एनालॉग डिवाइसेज का बेंगलुरू स्थित आरएंडडी केंद्र वैश्विक रूप से सबसे बड़े केंद्रों में से एक है।

एनालॉग डिवाइसेज इंडिया (एडीआई) के भारत में प्रमुख एवं वरिष्ठ निदेशक श्रीनिवास प्रसाद ने पीटीआई-भाषा कहा, ”हम भारत को एनालॉग डिवाइस के लिए प्रमुख रणनीतिक आरएंडडी स्थलों में से एक के रूप में देख रहे हैं, और बेंगलुरु वैश्विक स्तर पर हमारे सबसे बड़े आरएंडडी केंद्रों में से एक है।”

उन्होंने आगे कहा, ”मुझे लगता है कि एनालॉग डिवाइस में बनने वाली लगभग हर चिप में, एडीआई इंडिया ने किसी न किसी तरह से भूमिका निभाई होगी।”

भारत में सेमीकंडक्टर के अवसर के बारे में प्रसाद ने कहा कि कंपनी इंजीनियरिंग प्रतिभा में भारी निवेश जारी रखने की योजना बना रही है। साथ ही कंपनी भारत में मौजूद अपार बाजार अवसरों की तलाश भी कर रही है।

Advertisement
First Published - October 19, 2024 | 2:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement