facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हैपिएस्ट माइंड्स AI में करेगी दोगुना निवेश, लगभग 1,300 इंजीनियरों को हायर करेगी कंपनी

Advertisement

वित्त वर्ष 23 के दौरान एनालिटिक्स और AI से राजस्व 12.2 प्रतिशत रहा है।

Last Updated- June 27, 2023 | 10:36 PM IST
आईटी कंपनी का मुनाफा 24.83 प्रतिशत बढ़ा, डिविडेंड का ऐलान किया, Happiest Minds Tech Q4 results: IT company's profit increased by 24.83 percent, declared dividend

अशोक सूता के नेतृत्व वाली हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजिज अगले 24 महीने में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) में अपना निवेश दोगुना करने की योजना बना रही है। कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अलबत्ता उन्होंने यह नहीं बताया कि वे कितना निवेश करेंगे।

कंपनी की एनालिटिक्स और AI पेशकश में AI, मशीन लर्निंग और सांख्यिकीय प्रारूप का उपयोग करते हुए आधुनिक एनालिटिक्स का कार्यान्वयन तथा भारी मात्रा में डेटा को संभालने के लिए बड़े डेटा प्लेटफार्मों की इंजीनियरिंग शामिल है। वित्त वर्ष 23 के दौरान एनालिटिक्स और AI से राजस्व 12.2 प्रतिशत रहा है।

हैपिएस्ट माइंड्स के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी श्रीधर मंथा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि जिस तरह हमारा उद्योग आगे बढ़ रहा है, उसे देखते हुए हमारा अधिकांश अनुसंधान एवं विकास (R&D) और प्रशिक्षण का निवेश AI की दिशा में बढ़ेगा।

Also read: निवेश में छाई जेनरेटिव AI, वेब3.0 पर पड़ रही भारी

इस समय बाजार जिस तरह आगे बढ़ रहा है, यह उसके लिए तर्कसंगत प्रतिक्रिया है। AI में लगातार अधिकाधिक निवेश होगा क्योंकि मुख्य रूप से डिजिटल का झुकाव या धार इसी में बढ़ रही है। हमारा सारा निवेश AI दिशा में केंद्रित होगा।

हैपिएस्ट माइंड्स के कार्यकारी वाइस चेयरमैन और मुख्य कार्याधिकारी (उत्पाद इंजीनियरिंग सेवाएं) जोसेफ अनंतराजू ने कहा कि इस निवेश के संचालन के लिए बेंगलूरु की कंपनी वित्त वर्ष 24 में दुनिया भर में लगभग 1,300 इंजीनियरों को नियुक्त करने का लक्ष्य बना रही है, जिनमें से अधिकांश भारत में स्थित होंगे। इन 1,300 लोगों में से 300 से 400 लोगों की कैंपस हायरिंग होगी, जिन्हें जुलाई से अगस्त के बीच शामिल किया जाएगा।

Advertisement
First Published - June 27, 2023 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement