facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गो फर्स्ट के 200 पायलटों ने एयर इंडिया ज्वाइन की, रोकने के लिए कंपनी देगी बोनस

Advertisement
Last Updated- May 29, 2023 | 4:37 PM IST
more than 1,450 pilots have been trained within 3 years

2 मई को ऑपरेशन सस्पेंड करने वाली पैसे से जूझ रही एयरलाइन गो फर्स्ट के लगभग 200 पायलट एयर इंडिया में शामिल हो गए हैं। उनमें से 75 ने सोमवार को एयर इंडिया के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी। एयर इंडिया ने गो फर्स्ट द्वारा फ्लाइट कैंसिल किए जाने के कुछ दिनों के भीतर बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में पायलटों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए। एयर इंडिया ने कहा कि उस समय उन्हें 700 से अधिक आवेदन मिले थे।

एयर इंडिया और गो फर्स्ट ने सोमवार को इस विषय पर जवाब नहीं दिया। एक सूत्र ने कहा कि 75 गो फर्स्ट पायलटों ने एयर इंडिया की ऑपरेशन पॉलिसी, मैनुअल और अन्य पहलुओं पर क्लासरूम ट्रेनिंग शुरू कर दी है। ड्यूटी पर जाने से पहले पायलटों को सिम्युलेटर ट्रेनिंग दी जाएगी। यह पता चला है कि नए भर्ती किए गए पायलटों ने क्षतिपूर्ति लेटर (indemnity letters) जमा किए क्योंकि उन्हें गो फर्स्ट से रिलीव नहीं किया गया था।

Go First और Air India दोनों ही Airbus A320 प्रकार के एयरक्राफ्ट ऑपरेट करती है। एयर इंडिया A319 और A321 वेरिएंट भी ऑपरेट करती है। Go First के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशिक खोना ने रविवार को पायलटों को कंपनी से इस्तीफा देन से रोकने के लिए रिटेंशन अलाउंस की घोषणा की।

Also read: पूर्वोत्तर को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी

कैप्टन और फर्स्ट ऑफिसर को 1 जून से 100,000 रुपये और 50,000 रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। भत्ते का भुगतान उन पायलटों को किया जाएगा जो 31 मई तक एयरलाइन के पेरोल पर थे और उन्हें भी जो अपना इस्तीफा पत्र 15 जून तक वापस लेने के इच्छुक हैं। खोना ने कहा कि एयरलाइन अपने पायलटों के लिए एक दीर्घायु बोनस (longevity bonus) पेश करने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - May 29, 2023 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement