facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनियों की सब्सिडी खत्म होने की चिंता, मार्च 2025 तक राहत की मांग

Advertisement

इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या 10.64 लाख है और 5 नवंबर की अधिसूचना के अनुसार पहले ही 5,71,441 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेचे जा चुके हैं।

Last Updated- November 13, 2024 | 10:36 PM IST
Electric Two Wheeler

इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनियों ने चिंता जताई है कि वित्त वर्ष 25 के लिए 1 अक्टूबर से शुरू की गई पीएम ई ड्राइव योजना की सब्सिडी के लिए निर्धारित बजट अगले साल फरवरी के मध्य में खत्म हो जाएगा। इससे उन्हें या तो वित्त वर्ष के अंत में सब्सिडी लागत उठाने या आने वाले महीने में कीमतें बढ़ाने अथवा उत्पादन कम करना पड़ेगा और इन सबसे बिक्री प्रभावित होगी।

कंपनियां यह मसला भारी उद्योग मंत्रालय के सामने उठाने और मार्च 2025 में सब्सिडी जारी रखने और दोपहिया वाहनों के लिए पीएम ई ड्राइव योजना के दूसरे वर्ष के बजट के साथ इसे समायोजित करने का सुझाव देने की योजना बना रही हैं। भारी उद्योग मंत्रालय के अनुसार वित्त वर्ष 25 में सब्सिडी वाले (पहले की ईएमपीएस योजना और पीएम ई ड्राइव योजना दोनों के जरिये) इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या 10.64 लाख है और 5 नवंबर की अधिसूचना के अनुसार पहले ही 5,71,441 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेचे जा चुके हैं।

‘वाहन’ के आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अब तक पंजीकरण की कुल संख्या 6,76,581 तक पहुंच चुकी है। (बिक्री की संख्या तो और ज्यादा होगी)। एक दोपहिया वाहन कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि नवंबर से बिक्री में होने वाली वृद्धि, जो एक लाख से ज्यादा हो चुकी है, वह अगले चार महीनों में जारी रहेगी और हम अगले साल फरवरी के मध्य तक भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा निर्धारित लक्ष्य पार कर लेंगे। इसलिए मार्च के लिए कोई सब्सिडी उपलब्ध नहीं होगी।’

दो साल की सब्सिडी वाली योजना पीएम ई ड्राइव में कुल 10,900 करोड़ रुपये में से 1,772 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की सब्सिडी के रूप में रखे गए हैं, जो दो साल में 24.9 लाख वाहनों के लिए सीमित है।

Advertisement
First Published - November 13, 2024 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement