facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नई लाइसेंस व्यवस्था से दूरसंचार कंपनियों की चिंता बढ़ी

Advertisement

नई अथॉराइजेशन व्यवस्था से निवेशकों को खतरा: दूरसंचार कंपनियों की सरकार को चेतावनी

Last Updated- September 27, 2024 | 10:22 PM IST
Indus Towers

दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों को आशंका है कि सरकार के साथ ‘अनुबंधात्मक समझौते’ से जुड़ी मौजूदा लाइसेंस व्यवस्था की जगह नियामक द्वारा प्रस्तावित नई ‘अथॉराइजेशन व्यवस्था’ उनके निवेशकों और निवेशों के लिए खतरा पैदा कर सकती है। इससे बड़ी नियामकीय अनिश्चतता पैदा हो सकती है।

इस कदम पर रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड के बीच व्यापक सहमति है और वे ताकत के साथ इसका विरोध कर रही हैं। इनमें से कुछ की दलील है कि नई व्यवस्था उनके संविदात्मक अधिकारों को सीमित करेगी और सरकार द्वारा जारी किए गए किसी भी विशिष्ट नियम और शर्तों को चुनौती देने का उनका अधिकार सीमित हो जाएगा।

ये चिंताएं भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की 18 सितंबर की सिफारिश के बाद सामने आई हैं। ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों के साथ समझौता करने के बजाय उन्हें नए दूरसंचार अधिनियम के तहत सर्विस अथॉराइजेशन प्रदान करने का सुझाव दिया है। यह भी कहा गया है कि अथॉराइजेशन एक संक्षिप्त दस्तावेज होना चाहिए जिसमें नियमों के माध्यम से निर्धारित सेवा के लिए आवश्यक जानकारी और नियम व शर्तें शामिल हों।

हालांकि दूरसंचार कंपनियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अथॉराइजेशन संबंधित नियमों में केवल आवेदन प्रक्रिया, पात्रता की शर्तें आदि जैसे व्यापक पहलुओं के लिए ही प्रावधान होना चाहिए, विस्तृत नियम व शर्तें सरकार और सेवा प्रदाता के बीच अनुबंध का हिस्सा बनी रहनी चाहिए। मंगलवार को संचार मंत्री माधव राव सिंधिया के साथ शीर्ष दूरसंचार अधिकारियों की बैठक में भी इस मामले पर चर्चा हुई थी।

एक प्रमुख दूरसंचार कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने इस कदम के विपरीत प्रभावों का जिक्र करते हुए कहा कि निवेशक (चाहे वैश्विक हों या घरेलू) चिंतित होंगे। इससे नियामकीय स्थिरता खतरे में पड़ जाएगी क्योंकि नियमों में लगातार बदलाव हो रहे हैं और उन्हें चुनौती देने के लिए विकल्प बहुत कम हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब कई दूरसंचार कंपनियां वैश्विक निवेशकों की ओर देख रही हैं तो यह बदलाव निवेशकोंको पुनर्विचार पर मजबूर करेगा। दूरसंचार कंपनियों का यह भी कहना है कि मौजूदा लाइसेंसिंग व्यवस्था में बड़े परिवर्तन की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह पिछले 25 वर्षों से अच्छी तरह काम कर रही है और अगर अथॉराइजेशन व्यवस्था लागू भी करनी है तो उसमें वर्तमान लाइसेंस व्यवस्था की संविदात्मक प्रकृति को बनाए रखना चाहिए, जिसे बदला नहीं जा सकता।

दूरसंचार कंपनियों ने कहा है कि अथॉराइजेशन समझौते में किसी भी बदलाव की स्थिति में सरकार के लिए यह अनिवार्य होगा कि वह किसी भी परिवर्तन को लागू करने से पहले दूरसंचार कंपनियों के साथ आपसी सहमति बनाए।

Advertisement
First Published - September 27, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement