facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Navratna Railway Company जल्द करेगी फाइनल डिविडेंड का ऐलान, बोर्ड मीटिंग की तारीख तय

Advertisement

CONCOR का डिविडेंड यील्ड 1.74% है। यानी कंपनी हर शेयर पर इसी अनुपात से रिटर्न दे रही है।

Last Updated- April 29, 2025 | 5:29 PM IST
railway

रेल मंत्रालय के तहत काम करने वाली नवरत्न पीएसयू कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CONCOR) जल्द ही अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान कर सकती है। कंपनी ने इसकी तारीख भी तय कर दी है। CONCOR ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि उसकी बोर्ड मीटिंग 22 मई 2025 (गुरुवार) को होगी। इस बैठक में कंपनी मार्च तिमाही (Q4) और पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के नतीजे जारी करेगी। इसी मीटिंग में बोर्ड फाइनल डिविडेंड पर भी विचार करेगा। अगर इसे मंजूरी मिलती है, तो यह FY2024-25 का आखिरी डिविडेंड होगा, जिसे आगे AGM में शेयरधारकों से मंजूरी लेनी होगी।

डिविडेंड यील्ड और इतिहास

CONCOR का डिविडेंड यील्ड 1.74% है। यानी कंपनी हर शेयर पर इसी अनुपात से रिटर्न दे रही है। फरवरी 2025 में CONCOR ने निवेशकों को ₹4.25 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था। साल 2024 में कंपनी ने चार बार डिविडेंड दिया, जिसकी कुल रकम ₹11.75 प्रति शेयर रही। साल 2023 में ₹11 और 2022 में ₹10 का डिविडेंड दिया गया था।

शेयर और मार्केट वैल्यू का हाल

सोमवार 29 अप्रैल को CONCOR का शेयर बाजार बंद होने तक तक हरे निशान पर था और ₹686.80 पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, बीते एक साल में कंपनी के शेयर में 34% की गिरावट आई है। फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप ₹41,888 करोड़ है और यह BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है।

Advertisement
First Published - April 29, 2025 | 4:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement