facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

UltraTech Cement की कंसोलिडेटेड बिक्री दूसरी तिमाही में 16% बढ़कर 26.69 टन हुई

Advertisement

UltraTech Cement चीन को छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक है।

Last Updated- October 02, 2023 | 1:07 PM IST
UltraTech Cement Q3 Result

UltraTech Cement ने 30 सितंबर, 2023 को समाप्त दूसरी तिमाही में 26.69 मीट्रिक टन की कंसोलिडेटेड बिक्री दर्ज की, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 15.54 फीसदी ज्यादा है।

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों में फाइल किए गए बिक्री मात्रा के आंकड़ों में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले जुलाई-सितंबर की अवधि में 23.10 मीट्रिक टन सीमेंट का उत्पादन किया था।

घरेलू बाजार में वित्त वर्ष 2024 की सितबंर तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री मात्रा 15.37 फीसदी से बढ़कर 25.66 मीट्रिक टन पर पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 22.24 मीट्रिक टन था।

Also Read: TVS Motor की बिक्री 6% बढ़ी, सितंबर में बेचे 4,02,553 वाहन

UltraTech Cement का ग्रे सीमेंट उत्पादन 15.46 फीसदी बढ़ा

वित्त वर्ष 2024 की सितंबर तिमाही में घरेलू बाजार में इसका ग्रे सीमेंट उत्पादन 15.46 फीसदी की वृद्धि दर्ज करते हुए 25.24 मीट्रिक टन था, जबकि इसका सफेद सीमेंट उत्पादन 10.52 फीसदी बढ़कर 0.42 मीट्रिक टन हो गया।

वित्त वर्ष 2024 की सितंबर तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की विदेशी बिक्री, मुख्य रूप से ग्रे सीमेंट 21.64 फीसदी बढ़कर 1.18 मीट्रिक टन पर पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 0.97 मीट्रिक टन था।

कंपनी के पास 137.85 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) ग्रे सीमेंट की कंसोलिडेटेड क्षमता है। इसमें 23 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, 29 ग्राइंडिंग यूनिट, एक क्लिंकराइजेशन यूनिट और आठ बल्क पैकेजिंग टर्मिनल हैं।

Also Read: कम नहीं हो रहीं Dunzo की परेशानियां, अब को-फाउंडर दलवीर सूरी स्टार्टअप से होंगे अलग

अल्ट्राटेक चीन को छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक है। शुक्रवार को BSE पर अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 1.28 फीसदी बढ़कर 8,257.50 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - October 2, 2023 | 1:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement