facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कंज्यूमर कमीशन का बीमा कंपनी को रसायन फर्म को 7.29 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश

Advertisement
Last Updated- April 12, 2023 | 3:15 PM IST
Rupee

ठाणे के अतिरिक्त जिला उपभोक्ता निवारण आयोग ने एक रसायन कारखाने में आग लगने पर बीमा कंपनी को उसे मुआवजे के रूप में 7.29 करोड़ रुपये देने का निर्देश दिया है। कारखाने के नवी मुंबई स्थित संयंत्र में 2015 में आग लग गई थी।

आयोग के अध्यक्ष रविंद्र पी नागरे ने 21 मार्च को दिए अपने आदेश में प्रतिवादी फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को लापरवाही, सेवा में कमी और व्यापार में अनुचित व्यवहार का दोषी ठहराया। आदेश की प्रति बुधवार को उपलब्ध कराई गई।

उपभोक्ता फोरम ने बीमा कंपनी को दावाकर्ता सांगदीप एसिड केम प्राइवेट लिमिटेड को 29 अक्टूबर, 2017 से राशि मिलने तक नौ प्रतिशत सालाना के ब्याज के साथ भुगतान करने का निर्देश दिया है।

फोरम ने बीमा कंपनी को मानसिक प्रताड़ना के हर्जाने के तौर पर 25 लाख रुपये और एक लाख रुपये कानूनी खर्च के लिए भुगतान करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि 45 दिन के अंदर भुगतान नहीं करने पर ब्याज दर 12 प्रतिशत वार्षिक हो जाएगी।

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 3:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement