facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ग्लोबल सोलर सेक्टर में कॉरपोरेट फाइनेंसिंग जनवरी-जून में 54 फीसदी बढ़ी

Advertisement

जनवरी-जून 2023 के दौरान वैश्विक स्तर पर 33 सौदों के जरिये वैश्विक उद्यम पूंजी निवेश 3.8 अरब डॉलर रहा।

Last Updated- July 19, 2023 | 3:19 PM IST
dollar

वैश्विक सौर क्षेत्र में कॉरपोरेट वित्तपोषण 2023 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में सालाना आधार पर 54 प्रतिशत बढ़कर 18.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इससे पिछले साल की जनवरी-जून की अवधि में सौर क्षेत्र में कुल कॉरपोरेट वित्तपोषण 12 अरब डॉलर रहा था।

कॉरपोरेट वित्तपोषण में उद्यम पूंजी, सार्वजनिक बाजार और ऋण वित्तपोषण आता है। मेरकॉम कैपिटल की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय बाजार की परिस्थितियां सख्त होने और ब्याज दरें ऊंची रहने के बीच साल की पहली छमाही में सौर उद्योग मजबूत बना हुआ है।

मेरकॉम कैपिटल ग्रुप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राज प्रभु ने कहा, ‘‘कृत्रिम मेधा (एआई) के अलावा स्वच्छ प्रौद्योगिकी उन कुछ क्षेत्रों में से है जिनके प्रति उद्यम पूंजी (वीसी) का आकर्षण बना हुआ है। अमेरिका में मुद्रास्फीति कटौती अधिनियम के कारण मांग इतनी मजबूत है कि ब्याज दर की दृष्टि से संवेदनशील सार्वजनिक बाजारों और ऋण वित्तपोषण में भी वृद्धि हुई है।’’

जनवरी-जून 2023 के दौरान वैश्विक स्तर पर 33 सौदों के जरिये वैश्विक उद्यम पूंजी निवेश 3.8 अरब डॉलर रहा। 2022 की पहली छमाही में यह 53 सौदों के साथ 3.7 अरब डॉलर रहा था। भारत में उद्यम पूंजी जुटाने वाली कुछ प्रमुख कंपनियों में क्लीनमैक्स सोलर (36 करोड़ डॉलर), नेविटास सोलर (50 लाख डॉलर) और प्रोजील इन्फ्रा इंजीनियरिंग (40 लाख डॉलर) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : Britain में महंगाई दर जून में घटकर 15 महीने के निचले स्तर पर आई

Advertisement
First Published - July 19, 2023 | 3:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement