facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

एक जनवरी से महंगी हो जायेगी कूरियर सर्विस, Blue dart 10 प्रतिशत तक बढ़ाएगी दाम

Advertisement

डीएचएल समूह के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा कि इस शुल्क वृद्धि का असर अक्टूबर से दिसंबर तक भेजे जाने वाले कूरियर पर नहीं पड़ेगा।

Last Updated- October 03, 2023 | 4:57 PM IST
BlueDart

कूरियर सेवाएं देने वाली कंपनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड (Blue dart Express) ने नए साल यानी एक जनवरी से अपनी सामान भेजने की दरों में 9.6 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की मंगलवार को घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा कि शुल्क दरों में यह बढ़ोतरी भेजे जाने वाले कूरियर के आकार-प्रकार पर निर्भर करेगी। उसने कहा कि वह हर साल अपनी शुल्क दरों की समीक्षा करती है और उसके हिसाब से दरों में संशोधन किया जाता है।

हालांकि, डीएचएल समूह के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा कि इस शुल्क वृद्धि का असर अक्टूबर से दिसंबर तक भेजे जाने वाले कूरियर पर नहीं पड़ेगा।

ब्लू डार्ट के प्रबंध निदेशक बाल्फोर मैनुअल ने कहा कि कूरियर की दरें बढ़ाने का यह फैसला मुद्रास्फीति पर आधारित होने के साथ बढ़ती लागत को भी ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 4:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement