facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जयप्रकाश एसोसिएट्स के लिए वेदांत और अदाणी की पेशकश पर मतदान करेंगे लेनदार

Advertisement

बोलीदाताओं में से अदाणी और डालमिया को पहले ही भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से मंजूरी मिल चुकी है जबकि जिंदल पावर और पीएनसी इन्फ्राटेक के प्रस्तावों की समीक्षा जारी

Last Updated- September 08, 2025 | 10:27 PM IST
Jaiprakash Associates

जयप्रकाश एसोसिएट्स की लेनदारों की समिति के आने वाले दिनों में बोलीदाताओं की संशोधित समाधान योजना पर मतदान करने की संभावना है। इससे पहले शुक्रवार को हुई नीलामी में दिवालिया कंपनी के लिए वेदांत लिमिटेड की बोली सबसे बड़ी पाई गई थी।

वेदांत ने जेएएल के पोर्टफोलियो के लिए 17,000 करोड़ रुपये (करीब 2 अरब डॉलर) की पेशकश की है जिसमें दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 4,000 एकड़ जमीन, 2,200 मेगावॉट के बिजली संयंत्र में हिस्सेदारी, 1 करोड़ टन क्षमता वाली सीमेंट इकाई, एक यूरिया संयंत्र, पांच होटल और ईपीसी परिचालन शामिल हैं। वेदांत ने लेनदारों को 12,505 करोड़ रुपये का शुद्ध वर्तमान मूल्य देने की पेशकश की है जबकि अदाणी ने 12,005 करोड़ रुपये की पेशकश की है।

दौड़ में शामिल अन्य बोलीदाता थे – अदाणी समूह, डालमिया समूह, जिंदल स्टील ऐंड पावर लिमिटेड और पीएनसी इन्फ्राटेक। बोलीदाताओं में से अदाणी और डालमिया को पहले ही भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से मंजूरी मिल चुकी है जबकि जिंदल पावर और पीएनसी इन्फ्राटेक के प्रस्तावों की समीक्षा की जा रही है। वेदांत को अभी सीसीआई से मंजूरी लेनी है।

नुवामा की एक रिपोर्ट में आज कहा गया है कि अगर वेदांत को लेनदारों की मंजूरी मिल जाती है तो अदालत की मंजूरी के बाद उसे लगभग 4,000 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान करना होगा, जिसमें 8-10 महीने लग सकते हैं। बाकी रकम का भुगतान पांच वर्षों में करना होगा।

यह बोली बिना शर्त है जिसका अर्थ है कि वेदांत को यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के साथ बकाया राशि के भुगतान पर मुकदमेबाजी जैसे लंबित विवाद भी मिलेंगे। लेनदारों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपना मत देने से पहले धन के स्रोतों, प्रस्तावों की व्यवहार्यता और रिकवरी की संभावनाओं पर विचार करेंगे।

Advertisement
First Published - September 8, 2025 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement