facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CRED का राजस्व 66 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

बेंगलूरु की कंपनी ने वित्त वर्ष 24 के दौरान 66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,473 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया है जो पिछले वर्ष 1,484.6 करोड़ रुपये था।

Last Updated- September 30, 2024 | 10:52 PM IST
CRED

फिनटेक क्षेत्र की कंपनी क्रेड ने वित्त वर्ष 2024 में अपने परिचालन घाटे में गिरावट दर्ज की है और यह घटकर 609 करोड़ रुपये रह गया है जो वित्त वर्ष 23 के 1,024 करोड़ रुपये की तुलना में खासा कम है। बेंगलूरु की कंपनी ने वित्त वर्ष 24 के दौरान 66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,473 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया है जो पिछले वर्ष 1,484.6 करोड़ रुपये था।

कंपनी के घाटे में यह भारी गिरावट और राजस्व में इजाफा इसलिए हुआ क्योंकि इसका विपणन व्यय 36 प्रतिशत तक कम हुआ है और मासिक लेनदेन करने वाले इसके उपयोगकर्ताओं (एमटीयू) में सालाना आधार पर 34 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

कंपनी के 1.1 करोड़ ग्राहक हैं। क्रेड के संस्थापक कुणाल शाह ने कहा, ‘होता यह है कि जब राजस्व में वृद्धि होने लगती है तो आपके लिए यह जरूरी नहीं है कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएं या ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विपणन पर उतना ही खर्च करें। ऐसा इसलिए कि आपने ब्रांड बनाया है, उस पर पहले से निवेश किया है और अब प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) हासिल करने में सक्षम होने का चक्र तैयार किया है।’

Advertisement
First Published - September 30, 2024 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement