facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चालक दल की समस्याएं ठीक से हल हो गईं: Air India Express

Advertisement

एयर इंडिया एक्सप्रेस को पिछले महीने अपना परिचालन स्थिर करने में दो बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

Last Updated- June 12, 2024 | 10:07 PM IST
Air India Express to phase out business class seats next year एयर इंडिया एक्सप्रेस अगले साल बिजनेस क्लास सीटें चरणबद्ध ढंग से हटाएगी

पिछले महीने एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान रद्द करने के पीछे दो खास स्थानों पर स्थित चालक दल के सदस्यों का एक बहुत छोटा वर्ग था और यह समस्या ‘अब भलीभांति हल हो चुकी है।’ एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी अंकुर गर्ग ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि विमानन कंपनी अगले छह महीनों में कुल 24 विमान जोड़ने की उम्मीद कर रही है, जिससे साल 2024 के आखिर तक उसके कुल बेड़े का आकार लगभग 100 विमानों तक पहुंच जाएगा।

एयर इंडिया एक्सप्रेस को पिछले महीने अपना परिचालन स्थिर करने में दो बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। शुरू में विमानन कंपनी को 8 मई से 12 मई के बीच 164 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं, जब चालक दल के 100 से अधिक सदस्य वेतन में कटौती के विरोध और अन्य मसलों को लेकर ऐनवक्त पर बीमार की छुट्टी पर चले गए थे। कुछ ही दिनों बाद चालक दल के नए रोस्टरिंग सॉफ्टवेयर अपनाने के समय हुई गड़बड़ी के कारण बाधा आई और उड़ानें फिर से रद्द होने लगी थीं।

एविएशन इंडिया 2024 कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘जब हम बहुत तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं तो इससे मानव संसाधनों पर कुछ दबाव पड़ता है। अलबत्ता यह विशेष मामला खास स्थानों पर स्थित चालक दल के बहुत छोटे वर्ग से जुड़ा था। हम जिन 45 स्टेशनों से काम करते हैं, उनमें से दो स्टेशनों पर यह समस्या थी और इस तरह की समस्या भी अब लगभग हल हो चुकी है। इसे उसी सप्ताह संभाल लिया गया था।’

उन्होंने कहा ‘उस महीने के दौरान जो कुछ हुआ, वह यह था कि हमारी कुछ प्रणाली परिवर्तनों का समय उससे मेल खा रहा था। इसने मामला और ज्यादा जटिल हो गया। अब हम उससे आगे निकल चुके हैं और हम सामान्य परिचालन पर आ गए हैं। हमें उम्मीद है कि अब यह आगे से स्थिर होगा।’ टाटा समूह ने जनवरी 2022 में एयर इंडिया का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। किफायती विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस एयर इंडिया की सहायक कंपनी है।

Advertisement
First Published - June 12, 2024 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement