facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय IT सेक्टर में लगातार दूसरे साल रेवेन्यू वृद्धि में कमी: क्रिसिल

Advertisement

क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा कि उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024-25 में यह क्षेत्र 5-7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Last Updated- April 24, 2024 | 4:23 PM IST
भारतीय IT सेक्टर में लगातार दूसरे साल रेवेन्यू वृद्धि में कमी: क्रिसिल , IT sector to see second consecutive year of muted revenue growth: CRISIL

भारतीय आईटी सेवा क्षेत्र में लगातार दूसरे साल राजस्व वृद्धि में नरमी देखी जा रही है। एक घरेलू रेटिंग एजेंसी ने बुधवार को कहा कि यूरोप और अमेरिका में प्रौद्योगिकी मद में खर्च में मामूली वृद्धि हुई है, जिसके कारण घरेलू आईटी सेवा कंपनियों का राजस्व में वृद्धि में नरमी है।

क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा कि उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024-25 में यह क्षेत्र 5-7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस उद्योग का कुल आकार 250 अरब अमेरिकी डॉलर आंका गया है और यह 50 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रूप से रोजगार देता है।

क्रिसिल के निदेशक आदित्य झावर ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में भी प्रौद्योगिकी खर्च में नरमी जारी रहेगी, जिससे आईटी सेवा प्रदाताओं की राजस्व वृद्धि पर असर पड़ेगा। हालांकि, उद्योग का परिचालन लाभ मार्जिन 22-23 प्रतिशत पर स्थिर रहेगा। इसका श्रेय कर्मचारी लागत के विवेकपूर्ण प्रबंधन को दिया जा सकता है।

Also read: इंडस टावर्स में वोडाफोन की हिस्सेदारी नहीं खरीदेगी Airtel, मीडिया रिपोर्ट्स का किया खंडन

​एजेंसी ने कहा कि उच्च ब्याज दरों और ग्राहक बाजारों में आर्थिक नरमी के कारण वित्त वर्ष 2023-24 में बैंक, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई), खुदरा, प्रौद्योगिकी और संचार क्षेत्रों में कंपनियों के प्रौद्योगिकी मद में खर्च में मामूली वृद्धि हुई। झावर ने कहा कि बीएफएसआई और खुदरा क्षेत्रों से राजस्व वित्त वर्ष 2024-25 में 4-5 प्रतिशत की धीमी गति से बढ़ेगा।

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 4:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement