facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Culver Max का वित्त वर्ष 2023-24 में मुनाफा 19.43 प्रतिशत घटा

Advertisement

Culver Max के पास ओटीटी मंच ‘सोनीलिव’ के साथ मनोरंजन, खेल और मनोरंजन एवं सूचना के 26 चैनल स्वामित्व है।

Last Updated- October 08, 2024 | 2:27 PM IST
Culver Max
Representative image

कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023-24 में 19.43 प्रतिशत घटकर 839.6 करोड़ रुपये रह गया।

‘बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म’ टॉफलर द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में परिचालन आय भी 2.6 प्रतिशत घटकर 6,510.66 करोड़ रुपये रह गई। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,042.18 करोड़ रुपये और परिचालन आय 6,684.90 करोड़ रुपये रही थी। कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट का पहले नाम सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) था।

कंपनी के पास ओटीटी मंच ‘सोनीलिव’ के साथ मनोरंजन, खेल और मनोरंजन एवं सूचना के 26 चैनल स्वामित्व है। यह गिरावट मुख्य रूप से विज्ञापन आय कम होने के कारण हुई है, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 12 प्रतिशत घटकर 2,824.78 करोड़ रुपये रह गई।

वित्त वर्ष 2022-23 में यह 3,209.63 करोड़ रुपये थी। हालांकि, वित्त वर्ष 2023-24 में कल्वर मैक्स की सदस्यता आय 7.25 प्रतिशत बढ़कर 3,206.27 करोड़ रुपये हो गई। कुल आय (जिसमें अन्य आय भी शामिल है) 2.69 प्रतिशत घटकर 6,725.57 करोड़ रुपये रह गई।

वित्त वर्ष 2022-23 में यह 6,912.02 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 2:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement