facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Vedanta के लिए बदलावकारी साबित होगा चालू वित्त वर्षः अनिल अग्रवाल

Advertisement

वेदांत ने पहले कहा था कि वह एल्युमीनियम और जस्ता से लेकर लौह अयस्क, इस्पात और तेल एवं गैस तक फैले अपने कारोबार में छह अरब डॉलर तक का निवेश करेगी।

Last Updated- April 17, 2024 | 10:16 PM IST
Vedanta Resources' debt reduced by $4.7 billion, record EBITDA earned: Anil Aggarwal Vedanta Resources का कर्ज 4.7 अरब डॉलर घटा, कमाया रिकॉर्ड एबिटडा: अनिल अग्रवाल

खनन उद्यमी अनिल अग्रवाल ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष उनके वेदांत समूह के लिए एक परिवर्तनकारी साल साबित होगा क्योंकि मूल कंपनी अनुशासित वृद्धि को प्राथमिकता देने के साथ अगले तीन साल में अपने कर्ज के बोझ को तीन अरब डॉलर तक कम करेगी।

वेदांत लिमिटेड के चेयरमैन अग्रवाल ने शेयरधारकों को एक संदेश में कहा कि समूह एक स्वस्थ बही-खाते के साथ टिकाऊ वृद्धि करेगा। उन्होंने कहा, ‘अगले तीन वर्षों में (मूल कंपनी) वेदांत रिसोर्सेज तीन अरब डॉलर तक का बकाया चुकाने और दो वर्षों के भीतर 7.5 अरब डॉलर का वार्षिक समूह एबिटा हासिल करना चाहती है।’

उन्होंने कहा,‘वित्त वर्ष 2024-25 हमारे लिए कई मोर्चों पर एक परिवर्तनकारी वर्ष होगा क्योंकि हम अनुशासित वृद्धि, परिचालन उत्कृष्टता और मूल्य श्रृंखला के साथ अवसरों की तलाश को प्राथमिकता देंगे।’

वेदांत ने पहले कहा था कि वह एल्युमीनियम और जस्ता से लेकर लौह अयस्क, इस्पात और तेल एवं गैस तक फैले अपने कारोबार में छह अरब डॉलर तक का निवेश करेगी। इससे छह अरब डॉलर से अधिक का बढ़ा हुआ राजस्व हासिल होने की उम्मीद है।

अग्रवाल ने कहा, ‘हमारी रणनीति स्पष्ट है। हमारी बुनियाद ठोस है और हमारी टीम अपने लिए निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ऊर्जा से लैस है।’ उन्होंने इस पत्र में शेयरधारकों को पिछले वित्त वर्ष के दौरान विभिन्न कारोबार का ब्योरा भी दिया है।

Advertisement
First Published - April 17, 2024 | 10:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement