facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Dabur: बर्मन फैमिली खरीदेगी रेलिगेयर में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी, 2,116 करोड़ के ओपन ऑफर का किया ऐलान

Advertisement

ओपन ऑफर डाबर इंडिया के प्रमोटर बर्मन फैमिली की हिस्सेदारी बढ़ाने और REL को अपने नियंत्रण में लेने के इरादे से किया गया है

Last Updated- September 25, 2023 | 1:27 PM IST
Religare

डाबर इंडिया के प्रमोटर बर्मन परिवार से जुड़ी इकाइयों ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (REL) में 26 प्रतिशत तक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए कंपनी के शेयरधारकों के लिए 2,116 करोड़ रुपये के ओपन ऑफर की सोमवार को घोषणा की।

ओपन ऑफर परिवार की हिस्सेदारी बढ़ाने और REL को नियंत्रण में लेने के इरादे से की गई है। इससे फाइनैंशियल सर्विस कंपनी में परिवार की हिस्सेदारी वर्तमान में करीब 21 प्रतिशत से बढ़कर 51 प्रतिशत होने की उम्मीद है।

REL ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि एमबी फिनमार्ट प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता 1), पूरन एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता 2), वीआईसी एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता 3) और मिल्की इन्वेस्टमेंट ऐंड ट्रेडिंग कंपनी (अधिग्रहणकर्ता 4) ने कंपनी के सार्वजनिक शेयरधारकों से 235 रुपये प्रति यूनिट की कीमत पर, कंपनी की विस्तारित वोटिंग शेयर पूंजी के 26 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करने वाले 10 रुपये के अंकित मूल्य (face value) के 90,042,541 पूरी तरह से भुगतान किए गए इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के लिए ओपन ऑफर का ऐलान किया है।

कंपनी ने कहा कि ओपन ऑफर के लिए कुल नकद भुगतान 21,159,997,135 रुपये है।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 1:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement