facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dabur: होम और पर्सनल केयर सेगमेंट से 7,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करेगी FMCG कंपनी

Advertisement

FY23 में Dabur की consolidated sales में होम ऐंड पर्सनल केयर और हेल्थकेयर सेगमेंट की हिस्सेदारी 11,530 करोड़ रुपये के साथ 56.2 प्रतिशत थी

Last Updated- September 16, 2023 | 3:15 PM IST
Dabur India

रोजाना यूज होने वाले सामान (FMCG) बनाने वाली दिग्गज कंपनी डाबर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने होम और पर्सनल केयर (HPC) सेगमेंट को दोहरे अंकों में बढ़ाने और मध्यम अवधि (medium term) में 7,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखने की योजना बना रही है। कंपनी अपने हेल्थकेयर सेगमेंट से 5,000 करोड़ रुपये की बिक्री का टॉरगेट भी कर रही है।

HPC और हेल्थकेयर, दोनों कार्यक्षेत्र केयर सेगमेंट का हिस्सा, हैं और इससे कंपनी के बिजनेस पर भारी असर पड़ता है। वित्त वर्ष 23 (FY23) में, डाबर की समेकित बिक्री (consolidated sales) में इन दोंनो सेगमेंट की हिस्सेदारी 11,530 करोड़ रुपये के साथ 56.2 प्रतिशत थी।

खाद्य और पेय पदार्थ (foods and beverages ) कैटेगरी में, कंपनी का लक्ष्य स्वस्थ और बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पादों और आकर्षक पैकेजिंग के कारण मध्यम और लंबी अवधि में दोहरे अंकों में वृद्धि करना है।

HPC सेगमेंट में वृद्धि के लिए, कंपनी का लक्ष्य बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए मुख्य कैटेगरी वाले सेगमेंट की वृद्धि को बढ़ावा देना, एक नई कैटेगरी में प्रवेश करके या मौजूदा कैटेगरी में ही उत्पाद की पेशकश का विस्तार करके मार्केट में बढ़ोतरी निर्धारित करना है।

इसके अलावा, कंपनी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार, प्रीमियमीकरण मिश्रण को बढ़ाकर और रीजनल इनसाइट्स फॉर स्पीडी एक्जिक्यूशन (RISE) की रणनीति को लागू करके 7,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल करने की योजना बना रही है।

उच्च-मध्यम वर्ग के लोगों की संख्या बढ़ने पर कंपनी के पास पावर ब्रांडों में अधिक प्रीमियम उत्पाद होंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मोहित मल्होत्रा ​​ने कहा कि इसके अलावा, ग्रामीण बाजारों में लो यूनिट पैक्स (LUP) की खपत भी बढ़ेगी।

Advertisement
First Published - September 16, 2023 | 3:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement