facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dabur को FY28 तक दो अंकों की ग्रोथ की उम्मीद, 7 पिलर स्ट्रैटेजी पर करेगा फोकस

Advertisement

कंपनी अपनी हेल्थ ऐंड वेलनेस श्रेणी पर भी ध्यान बढ़ा रही है, जिसमें वह पाचक पदार्थों के अलावा हाजमोला और पुदीन हरा फ्रैंचाइज का भी विस्तार करेगी।

Last Updated- July 09, 2025 | 10:23 PM IST
Dabur

घरेलू एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027-28 तक वह दो अंक की वृद्धि दर हासिल कर लेगी, क्योंकि उसने एक नया रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाया है। कंपनी ने बुधवार को जारी वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि सुधरते वृहद आर्थिक कारकों और सामान्य मॉनसून के पूर्वानुमान से खपत परिदृश्य में सुधार आएगा। शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में कंपनी के अध्यक्ष मोहित बर्मन ने कहा कि वह नए वित्त वर्ष में खपत प्रवृत्तियों में सुधार को लेकर आशावादी हैं।

बर्मन ने शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में कहा, ‘हम 2025-26 में खपत के रुझानों में सुधार को लेकर आशा​न्वित बने हुए हैं, जिसे सामान्य मॉनसून के पूर्वानुमान, बेहतर व्यापक आर्थिक संकेतकों, बुनियादी ढांचे में निरंतर सरकारी निवेश और घटती मुद्रास्फीति से समर्थन मिलेगा।’

नए वित्त वर्ष में मांग को बढ़ावा देने और विकास के लिए कंपनी ने सात महत्वपूर्ण स्तंभों की पहचान की है, जो कंपनी को वित्त वर्ष 2027-28 तक राजस्व और लाभ, दोनों में मजबूत दो अंक की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) प्राप्त करने में सक्षम बनाएंगे।

रिअल फ्रूट जूस और हाजमोला कैंडी की निर्माता अपने प्रमुख ब्रांडों – डाबर रेड, रियल, डाबर च्यवनप्राश, डाबर हनी, हाजमोला, डाबर आंवला, ओडोनिल और वाटिका में निवेश बढ़ाएगी। इन ब्रांडों का कंपनी के पोर्टफोलियो में संयुक्त रूप से 70 फीसदी से अ​धिक योगदान है।

कंपनी अपनी हेल्थ ऐंड वेलनेस श्रेणी पर भी ध्यान बढ़ा रही है, जिसमें वह पाचक पदार्थों के अलावा हाजमोला और पुदीन हरा फ्रैंचाइज का भी विस्तार करेगी। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का शुद्ध लाभ 4 प्रतिशत घटकर 1,767.6 करोड़ रुपये रह गया, जबकि इसकी शुद्ध बिक्री 1.2 प्रतिशत बढ़कर 12,536 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement
First Published - July 9, 2025 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement