facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dabur India Q1FY24 results: कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 3.5 फीसदी बढ़कर 456 करोड़ रुपये हुआ  

Advertisement

डाबर इंडिया का Q1FY24 के लिए ऑपरेशन से रेवेन्यू 10.91 फीसदी बढ़कर 3,130.47 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,822.43 करोड़ रुपये था।

Last Updated- August 03, 2023 | 5:15 PM IST
Q1 Results

Dabur India Q1FY24 results: डाबर इंडिया ने गुरुवार को जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी ने 30 जून 2023 को समाप्त तिमाही में 456.61 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया है। डाबर इंडिया ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 3.5 फीसदी बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 441.06 करोड़ रुपये था।

कंपनी का नेट प्रॉफिट 55.9 फीसदी बढ़ा। Q4FY23 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 292.76 करोड़ रुपये था।

Q1FY24 के लिए ऑपरेशन से रेवेन्यू 10.91 फीसदी बढ़कर 3,130.47 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,822.43 करोड़ रुपये था।

तिमाही आधार पर, ऑपरेशन से रेवेन्यू 16.9 फीसदी बढ़ा। Q4FY23 में यह 2,677.80 करोड़ रुपये था।

Q1FY24 के लिए कुल आय सालाना आधार पर 2,922.98 करोड़ रुपये की तुलना में 10.85 फीसदी बढ़कर 3,240.25 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर, कुल आय 15.78 फीसदी बढ़ी है। Q4FY23 में यह 2,798.52 करोड़ रुपये था।

Also read: Adani Enterprises Q1 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 44 प्रतिशत उछला, स्टॉक भी चमका

डाबर इंडिया के CEO मोहित मल्होत्रा ने कहा, ‘हम अपने डिस्ट्रीब्यूशन फुटप्रिंट को बढ़ाकर बेहतर बाजार कार्यान्वयन की अपनी रणनीति के लिए प्रतिबद्ध हैं, जबकि हम अपने पावर ब्रांडों के लिए विकास को गति देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमने अधिक दक्षता हासिल करने के लिए कई उपाय शुरू किए हैं और इसका लाभ उच्च निवेश के रूप में वापस मिला है। हमारे मीडिया खर्च में कंसोलिडेटेड बिजनेस में 30 फीसदी और भारतीय बिजनेस में 28 फीसदी की वृद्धि हुई।’

पिछले महीने कंपनी ने घोषणा की थी कि उसके पोर्टफोलियो में अब 17 ब्रांड शामिल हैं जिनकी बिक्री 100 से 500 करोड़ रुपये के बीच है।

कंपनी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि पांच अतिरिक्त ब्रांड, जिनमें हनीटस, रियल ड्रिंक्स, ओडोमोस और डाबर हर्बल शामिल हैं, ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री पार कर ली है।

Advertisement
First Published - August 3, 2023 | 5:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement