facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Dabur India की नजर डबल डिजिट ग्रोथ पर, सामान्य मॉनसून और घटती महंगाई से उम्मीद

Advertisement

हाजमोला कैंडी और रियल फ्रूट जूस की निर्माता ने 2027-28 तक राजस्व और शुद्ध लाभ, दोनों में दो अंक की सालाना वृद्धि दर का लक्ष्य रखा है।

Last Updated- August 07, 2025 | 10:39 PM IST
Dabur India

भारत की एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया के अध्यक्ष मोहित बर्मन ने गुरुवार को शेयरधारकों को बताया कि कंपनी सामान्य मॉनसून और घटती मुद्रास्फीति के बीच राजस्व और शुद्ध लाभ दोनों में दो अंक की वृद्धि दर की उम्मीद कर रही है।

बर्मन ने कंपनी की 50वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) में कहा, ‘भविष्य को लेकर हम आशा​न्वित हैं। संकेत उत्साहजनक हैं। सामान्य मॉनसून की संभावना है, मुद्रास्फीति कम हो रही है और अर्थव्यवस्था में मजबूत सुधार के संकेत दिख रहे हैं।’

हाजमोला कैंडी और रियल फ्रूट जूस की निर्माता ने 2027-28 तक राजस्व और शुद्ध लाभ, दोनों में दो अंक की सालाना वृद्धि दर का लक्ष्य रखा है। बर्मन ने कहा कि यह लक्ष्य नए विजन के जरिये हासिल किया जाएगा। इस विजन के लिए कंपनी ने अगले तीन वर्षों की रणनीतियों में बदलाव में मदद के लिए मैकिंजी ऐंड कंपनी की सेवा ली। इसके तहत, कंपनी विभिन्न श्रेणियों में उत्पादों के प्रीमियमीकरण और नवीनीकरण पर भी जोर देगी। खासकर स्वास्थ्य सेवा और कल्याण क्षेत्र में नए अवसर तलाशेगी।

Advertisement
First Published - August 7, 2025 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement