facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Daimler India ने वाहन वित्तपोषण समाधान प्रदान करने के लिए Bajaj Finance के साथ की साझेदारी

Advertisement

Daimler India कमर्शियल व्हीकल्स (डीआईसीवी) ने कहा कि रणनीतिक साझेदारी से ग्राहक-केंद्रित वित्त समाधान की पेशकश की जाएगी।

Last Updated- July 30, 2024 | 2:39 PM IST
Daimler India
Representative Image

वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता डेमलर इंडिया ने अपने ग्राहकों और डीलर दोनों को विशेष वाहन वित्तपोषण विकल्प प्रदान करने के लिए बजाज फाइनेंस के साथ साझेदारी की है। डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स (डीआईसीवी) ने कहा कि रणनीतिक साझेदारी से ग्राहक-केंद्रित वित्त समाधान की पेशकश की जाएगी।

इसमें ऋण अनुमोदन के लिए तेजी से, सुव्यवस्थित क्रेडिट मूल्यांकन प्रक्रियाएं और विभिन्न ग्राहक आवश्यकताओं के अनुरूप अनुकूलित वित्तपोषण विकल्प शामिल होंगे।

डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स के अध्यक्ष एवं मुख्य व्यवसाय अधिकारी श्रीराम वेंकटेश्वरन ने कहा, ‘‘ …यह साझेदारी हमारे ग्राहकों को आत्मविश्वास के साथ अपना व्यवसाय बढ़ाने और नए बाजार अवसरों का लाभ उठाने में मदद करेगी।’’

बजाज फाइनेंस के उप प्रबंध निदेशक अनूप साहा ने कहा, ‘‘ हम एकल ट्रक मालिकों से लेकर बेड़े संचालकों तक विभिन्न ग्राहकों के लिए विशेष समाधान पेश कर रहे हैं, जिससे उन्हें लचीले वित्तपोषण विकल्प उपलब्ध कराए जा सकें…’’

Advertisement
First Published - July 30, 2024 | 2:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement