facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DAO EVTech तमिलनाडु में करेगी 100 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement
Last Updated- March 05, 2023 | 3:39 PM IST
investment

इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र की स्टार्टअप DAO EVTech वर्ष 2025 तक तमिलनाडु में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और करीब 2,000 लोगों को भर्ती करेगी। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी।

DAO EVTech ने पुणे के चाकन स्थित अपने संयंत्र में दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन भी शुरू कर दिया है। इसे अमेरिकी फर्म DAO EVTech LLC और इसके प्रवर्तक माइकल लियू से निवेश मिला है। लियू ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि कंपनी की भारत में दस करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना है। इसके अलावा तमिलनाडु के लिए 100 करोड रुपये अलग रखे गए हैं। कंपनी ने हाल ही में चेन्नई में नए इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रदर्शन किया था।

लियू ने कहा, ‘दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली किसी भी कंपनी के लिए तमिलनाडु एक अहम बाजार है। चेन्नई में दोपहिया वाहनों की पैठ सर्वाधिक 73 फीसदी है और यह आंकड़ा मुंबई और बेंगलूरु जैसे प्रमुख शहरों की तुलना में दोगुना है।’

उन्होंने कहा, ‘10 करोड़ डॉलर के इस निवेश के साथ हमने 100 करोड़ रुपये तमिलनाडु के लिए अलग रखे हैं। अपनी विस्तार की रणनीति के तहत हम अगले दो वर्ष में करीब 2,000 पदों पर भर्तियां भी करेंगे।’

कंपनी के फिलहाल मदुरै, कोयंबटूर, तंजावुर और पोल्लाची में वितरक हैं। आने वाले समय में कंपनी की अकेले चेन्नई में ही 20 नए वितरक बनाने की योजना है।

Advertisement
First Published - March 5, 2023 | 3:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement